क्रिसमस से पहले ओडिशा में शीतलहर से राहत

क्रिसमस से पहले ओडिशा में शीतलहर से राहत

क्रिसमस से पहले ओडिशा में शीतलहर से राहत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: December 24, 2021 5:45 pm IST

भुवनेश्वर, 24 दिसंबर (भाषा) ओडिशा में पिछले कुछ दिनों से चल रही शीतलहर से शुक्रवार को राहत मिली, जिससे लोग अब सर्द मौसम की चिंता किए बगैर क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मना सकेंगे।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को तटीय क्षेत्रों और दक्षिण ओडिशा के कुछ स्थानों पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इसने कहा कि कंधमाल में कड़ाके की ठंड जारी है और जिला मुख्यालय फूलबनी में तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जो राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान है। वहीं दरिंगबाड़ी पर्वतीय स्थल पर 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

मौसम बुलेटिन में बताया गया कि भुवनेश्वर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि कटक में यह 11.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है।

इसने बताया कि राज्य में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

भाषा नीरज नीरज उमा

उमा


लेखक के बारे में