कॉलेजियम ने चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को पदोन्न्त करने की अनुशंसा की

कॉलेजियम ने चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को पदोन्न्त करने की अनुशंसा की

कॉलेजियम ने चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को पदोन्न्त करने की अनुशंसा की
Modified Date: May 27, 2026 / 10:04 pm IST
Published Date: May 27, 2026 10:04 pm IST

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने बुधवार को चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों और वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की अनुशंसा की।

शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किये गए एक बयान के अनुसार, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 22 और 27 मई को इस सिलसिले में बैठकें कीं।

बयान के अनुसार, कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू, मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा, जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली तथा वरिष्ठ अधिवक्ता मोहना को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की अनुशंसा की।

भाषा सुभाष माधव

माधव


लेखक के बारे में