नई दिल्लीः Sunil Pal Controversy Statement मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वह नागालैंड को कुछ ऐसी बातें कह रहे हैं, जिसे लेकर नया बवाल खड़ा हो गया है। नागालैंड के पर्यटन और उच्च शिक्षा मंत्री ने वीडियो पर आपत्ति जातते हुए उनपर निशाना साधा है। हालांकि IBC24 Fm
Sunil Pal Controversy Statement वीडियो देखकर लग रहा है कि मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल एक इंटरव्यू दे रहे हैं। इस दौरान वह कह रहे हैं कि नागालैंड में नंगे लोगों की इज्जत हो सकती है, उन लोगों को वहीं चल देना चाहिए। हालांकि यह वीडियो अधूरा लग रहा है। इस वीडियो को नागालैंड के पर्यटन और उच्च शिक्षा मंत्री Temjen Imna Along ने एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि दोस्तों, हम क्या नंगा घूमते हैं? हाँ, मैं नागा हूँ। मैं हिंदुस्तानी हूँ। सुनील पाल आपको एक बार नागालैंड आकर हमसे मिलना चाहिए। फिलहाल सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
Dosto, hum kya nanga ghoomte hain?
Yes, main Naga hoon. Main Hindustani hoon 🇮🇳@iSunilPal, you should visit Nagaland once and see us. pic.twitter.com/SWr8tK79st
— Temjen Imna Along (@AlongImna) May 20, 2026