जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में सेंट किट्स, नेविस का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध: जयशंकर

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में सेंट किट्स, नेविस का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध: जयशंकर

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में सेंट किट्स, नेविस का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध: जयशंकर
Modified Date: April 7, 2026 / 10:04 pm IST
Published Date: April 7, 2026 10:04 pm IST

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में सेंट किट्स और नेविस का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

जयशंकर ने सेंट किट्स और नेविस के विदेश मंत्री डेनजिल एल. डगलस के साथ नयी दिल्ली में कैरेबियाई देश के नये स्थायी मिशन का उद्घाटन करते हुए ये टिप्पणियां कीं।

उन्होंने कहा कि भारत नवीकरणीय ऊर्जा और आपदा से निपटने की क्षमता निर्माण, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और सहयोग के माध्यम से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने में सेंट किट्स और नेविस का समर्थन करेगा।

जयशंकर ने विश्वास व्यक्त किया कि नये स्थानीय मिशन से दोनों पक्षों के बीच साझेदारी और गहरी होगी।

मिशन के उद्घाटन से पहले, जयशंकर ने डगलस के साथ व्यापक वार्ता की, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विस्तार के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘आज सेंट किट्स और नेविस के विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, उद्योग, वाणिज्य और उपभोक्ता मामलों, आर्थिक विकास और निवेश मंत्री डॉ. डेनजिल एल. डगलस की मेजबानी करके मुझे बहुत खुशी हुई।’

उन्होंने कहा, ‘विकास परियोजनाओं, स्वास्थ्य सहयोग, डिजिटल क्षमताओं और आपदा राहत पर चर्चा की। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुए आदान-प्रदान की सराहना की।’

भाषा

अमित माधव

माधव


लेखक के बारे में