Jabalpur Rape Case: शादी का झांसा देकर युवती से मिटाई हवस, अश्लील वीडियो वायरल कर की धमकी देकर करवाया ऐसा काम, अब पुलिस तक पहुंचा मामला

Jabalpur Rape Case: जबलपुर में एक युवती को शादी का झांसा देकर रेप करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है।

Jabalpur Rape Case: शादी का झांसा देकर युवती से मिटाई हवस, अश्लील वीडियो वायरल कर की धमकी देकर करवाया ऐसा काम, अब पुलिस तक पहुंचा मामला

Jabalpur Rape Case/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: April 7, 2026 / 10:41 pm IST
Published Date: April 7, 2026 10:41 pm IST

Jabalpur Rape Case: जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक युवती को शादी का झांसा देकर रेप करने और फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपयों की ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने कुछ वकीलों की मदद से गोरखपुर पुलिस थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता ने अंकित बर्मन नाम के आरोपी युवक के साथ सोशल मीडिया पर हुई चैट भी सार्वजनिक की है जिसमें उसने पीड़िता को धमकी भरे मैसेज किए थे।

युवती ने लगाए गंभीर आरोप

युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर ना सिर्फ कई बार शारीरिक संबंध बनाए (Jabalpur Rape Case) बल्कि प्रेगनेंट होने पर उसका अबॉर्शन भी करवा दिया। युवती ने आरोप लगाया है कि अबॉर्शन के बाद आरोपी शादी करने से मुकर गया और चुपके से बनाए उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपयों की वसूली करने लगा। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता की शिकायत पर गोरखपुर थाना पुलिस को कार्यवाई करने और आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.