अभिषेक के अस्पताल में भर्ती होने को लेकर असमंजस की स्थिति, डॉक्टरों ने चोट को मामूली बताया

अभिषेक के अस्पताल में भर्ती होने को लेकर असमंजस की स्थिति, डॉक्टरों ने चोट को मामूली बताया

अभिषेक के अस्पताल में भर्ती होने को लेकर असमंजस की स्थिति, डॉक्टरों ने चोट को मामूली बताया
Modified Date: May 31, 2026 / 12:15 am IST
Published Date: May 31, 2026 12:15 am IST

कोलकाता, 30 मई (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में हुए हमले के बाद गर्दन, पीठ और कमर में दर्द की शिकायत पर एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल ने कहा कि उनकी चोटें मामूली हैं और उन्हें भर्ती करने की आवश्यकता नहीं है। अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार बनर्जी की चोटें गंभीर नहीं हैं और उन्हें भर्ती कराने की जरुरत नहीं हैं लेकिन चिकित्सक उनकी स्थिति का विस्तृत आकलन कर रहे हैं और आवश्यक परीक्षण किए जा रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अस्पताल पहुंचीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले अस्पताल में उनके भतीजे का समुचित इलाज नहीं किया जा रहा था, जिसके बाद उन्हें दूसरे निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

बनर्जी ने पत्रकारों से कहा, ‘हम उन्हें दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘ऊपर से दबाव था और इलाज ठीक से नहीं हो रहा था। इसीलिए हमने उन्हें स्थानांतरित करने का फैसला किया।’

भाषा

राखी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में