नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) ग्लासगो में संपन्न 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सोमवार को संसद के दोनों सदनों में बधाई दी गई।
लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रमंडल खेलों में विभिन्न स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख किया।
उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने वाले हर्ष सिंह, अस्मिता डे, जैसमीन लंबोरिया, प्रीति पवार, साक्षी चौधरी, अरूंधति चौधरी, प्रिया घंघास, सचिन सिवाच और अंकुश पंगाल तथा पैरा एथलीट सोमन राणा का उल्लेख किया।
बिरला ने रजत पदक विजेता खिलाड़ियों प्रवीण चित्रावेल, यामिनी मौर्य, जादूमणि सिंह, लवलीना बोरगोहेन, नीरज चोपड़ा और पैराएथलीट शुभम जुआल का भी नाम लिया।
लोकसभा अध्यक्ष ने कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों तेजस्विन शंकर, यशवीर सिंह, सेल्वा प्रभु और गुलवीर सिंह का भी जिक्र किया।
राज्यसभा में सभापति सी पी राधाकृष्णन ने ग्लासगो में संपन्न 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय दल को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियों ने देश को गौरवान्वित किया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय दल की ये उपलब्धियां नयी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा साबित होंगी। उन्होंने कहा कि वह अपनी ओर से और पूरे सदन की ओर से इन खिलाड़ियों को बधाई देते हैं।
सदन में मौजूद सदस्यों ने मेजें थपथपा कर खिलाड़ियों को बधाई दी।
रविवार को समाप्त हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 13 स्वर्ण पदक, 17 रजत पदक और 9 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त किया।
भाषा वैभव मनीषा
मनीषा
मनीषा