Mahakumbh Conclave 2025 LIVE: राजिम कुंभ में IBC24 के मंच पर संतों का समागम, देखें राजिम में महाकुंभ की यशगाथा
Mahakumbh Conclave 2025 LIVE: राजिम कुंभ में IBC24 के मंच पर संतों का समागम, देखें राजिम में महाकुंभ की यशगाथा

रायपुर: Mahakumbh Conclave 2025, प्रयागराज में जारी महाकुंभ के बीच बीते 12 फरवरी से छत्तीसगढ़ में राजिम कुंभ का आगाज भी हो चुका है, जो कि आने वाले 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक रहेगा। इसी बीच प्रदेश के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए राजिम में महाकुंभ कॉन्क्लेव ‘संगम से संगम’ तक के नाम से एक कार्यक्रम का अयोजन किया है। इस कार्यक्रम में राजिम कुंभ कल्प के साथ ही प्रयागराज महाकुंभ की यशगाथा तमाम संतो द्वारा कही जा रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=nV3L6SKYGsQ
Today News and LIVE Update 21 February 2025: प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य और दिव्य महाकुंभ अब समापन की ओर बढ़ रहा है। शनिवार और रविवार को ऑफिसों की छुट्टी रहने के कारण बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग संगम पहुंच सकते हैं। इसको लेकर शासन-प्रशासन की तरफ से व्यवस्था की गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई
#WATCH | Union Minister and BJP national president JP Nadda, UP CM Yogi Adityanath take a holy dip at Triveni Sangam in Prayagraj, Uttar Pradesh pic.twitter.com/MtiDETdkp9
— ANI (@ANI) February 22, 2025
केंद्र-किसानों की छठी वार्ता आज
Today News and LIVE Update 21 February 2025 : न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलनकारी किसानों और केंद्र सरकार के बीच छठी वार्ता आज (22 फरवरी) चंडीगढ़ में होगी। इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख जगजीत सिंह डल्लेवाल, किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर समेत कुल 28 किसान नेता इस वार्ता में भाग लेंगे। किसानों की MSP गारंटी और अन्य मांगों पर सरकार का रुख स्पष्ट हो सकता है। वार्ता में यदि सकारात्मक निर्णय होता है, तो दिल्ली कूच की योजना में बदलाव हो सकता है। सरकार और किसानों के बीच समझौते की संभावना पर नजर रहेगी।
राजधानी तैयार...GIS का इंतजार
Today News and LIVE Update 21 February 2025 : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा, वे नवनियुक्त सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों के आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज सुबह 10:30 बजे केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में 210 नवनियुक्त सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों के आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद सुबह 11:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में GIS की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे । दोपहर 12:30 बजे मानव संग्रहालय में GIS की तैयारियों का जायजा लेंगे। शाम 6:50 बजे सदर मंजिल में GIS की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे।
बजट सत्र से पहले साय कैबिनेट की बैठक
Today News and LIVE Update 21 February 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में साढ़े 11 बजे से कैबिनेट की बैठक होगी। विधानसभा के बजट सत्र से पहले हो रहे इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। इस दौरान विधानसभा का बजट सत्र पर चर्चा हो सकती है। साथ ही सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों पर भी मंथन किया जा सकता है बैठक में नई भर्तियों, प्रदेश में किसानों से जुड़ी नई योजनाएं, माइनिंग फंड के प्रयोग, जलापूर्ति की योजनाओं से जुड़े मसलों पर फैसला लिया जा सकता है। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है जो 21 मार्च तक चलेगा। बजट सत्र में 17 बैठकें होंगी। विष्णुदेव साय सरकार इस सत्र में अपना दूसरा बजट पेश करेगी। सत्र के दौरान 3 मार्च को वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। इससे पहले 9 फरवरी 2024 को पहला बजट पेश किया गया था। बजट सत्र की तैयारी को लेकर सीएम साय सभी विभागों की बैठकें ले रहे हैं। बजट सत्र में 2 हजार से ज्यादा सवाल लगाए गए है।
भोपाल सदर मंजिल हेरिटेज होटल के शुभारंभ के बाद सीएम मोहन यादव का संबोधन…
भोपाल
सदर मंजिल हेरिटेज होटल के शुभारंभ के बाद सीएम मोहन यादव का संबोधन…
सदर मंजिल हमारी विरासत है…
सदर मंजिल में तिरंगा लगाने के लिए कहा…
शाहजहानाबाद में ताज महल, शौकत महल, गौहर महल का जीर्णोद्धार होगा…
ये सब राजा भोज है…
यहां पर पार्किंग की व्यवस्था भी की जाए…
बड़े तालाब से इसका रास्ता होना चाहिए…
पीएम मोदी का प्रदेश को आशीर्वाद मिल रहा…
मोदी जी का प्रेम हम नहीं भूलेंगे…
GIS में तेज गति से प्रदेश आगे बढ़ रहा…
प्रदेश शक्तिशाली बनेगा…
छतरपुर- IBC24 से ख़ास बातचीत में बोले पं. धीरेंद्र शास्त्री
छतरपुर- IBC24 से ख़ास बातचीत में बोले पं. धीरेंद्र शास्त्री
बागेश्वर धाम से शुरू हो रही अनूठी परम्परा
धर्म के साथ परमार्थ है सनातन की परंपरा
बागेश्वर धाम में कल रचा जाएगा इतिहास
सभी सन्तों के सानिध्य में PM मोदी करेंगे मन्दिर में अस्पताल का भूमिपूजन
मन्दिर में अस्पताल बनाने से देश मे शुरू होगी नई क्रांति
बागेश्वर धाम से कृपा भी मिलेगी और दवा भी
मंच से आज भी हिन्दू राष्ट्र के नारे लगवाने पर बोले शास्त्री
हमे कागज़ों पर नहीं चाहिए हिन्दू राष्ट्र
हमें लोगों के दिलों में चाहिए हिन्दू राष्ट्र।
भोपाल…… PM नरेंद्र मोदी के एमपी दौरे के लिए मिनिस्टर इन वेटिंग नामित….
भोपाल……
PM नरेंद्र मोदी के एमपी दौरे के लिए मिनिस्टर इन वेटिंग नामित….
PM के भोपाल आगमन पर अगवानी और विदाई के वक्त मिनिस्टर इन वोटिंग मंत्री चैतन्य काश्यप होंगे…..
PM के छतरपुर खजुराहो दौरे के लिए अगवानी और विदाई के वक्त मिनिस्टर इन वोटिंग मंत्री एदल सिंह कंसाना होंगे….सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश
भोपाल ब्रेकिंग ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने x पर लिखा कि ..
भोपाल ब्रेकिंग
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने x पर लिखा कि ..
अगले दो दिन मध्य प्रदेश के विकास को समर्पित रहेंगे…
इसी कड़ी में कल दोपहर 2 बजे छतरपुर में बागेश्वर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखूंगा….
वहीं 24 फरवरी को भोपाल में सुबह करीब 10 बजे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का भी शुभारंभ करूंगा….
Prayagraj News: शनिवार को महाकुंभ क्षेत्र में काफी भीड़-भाड़ रहा-DIG वैभव कृष्ण
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: महाकुंभ DIG वैभव कृष्ण ने कहा, “शनिवार को महाकुंभ क्षेत्र में काफी भीड़-भाड़ रहा। करीब 1 करोड़ 30 लाख लोगों ने आज शाम तक स्नान किया… यातायात चूक होने की कहीं भी कोई घटना नहीं आई… आज लगभग 1 लाख वाहनों ने महाकुंभ के लिए प्रयागराज में प्रवेश किया जो काफी बड़ी संख्या है। इन सभी का प्रबंधन अच्छे से किया गया है। कल यानी रविवार और शिवरात्रि पर्व के लिए हम तैयार हैं…”
#WATCH | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: महाकुंभ DIG वैभव कृष्ण ने कहा, “शनिवार को महाकुंभ क्षेत्र में काफी भीड़-भाड़ रहा। करीब 1 करोड़ 30 लाख लोगों ने आज शाम तक स्नान किया… यातायात चूक होने की कहीं भी कोई घटना नहीं आई… आज लगभग 1 लाख वाहनों ने महाकुंभ के लिए प्रयागराज में प्रवेश… pic.twitter.com/vwEhMKxcQz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2025
Bhopal News: राजधानी की सदर मंजिल पहुंचे सीएम मोहन
भोपाल
राजधानी की सदर मंजिल पहुंचे सीएम मोहन…
हेरिटेज होटल में तब्दील सदर मंजिल का किया लोकार्पण…
मंजिल के मुख्य द्वार पर सीएम ने काटा रेड रिबन…
मंजिल में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल हुए सीएम…
Bilaspur News: स्कूल के टॉयलेट में सोडियम ब्लास्ट मामला
बिलासपुर-
स्कूल के टॉयलेट में सोडियम ब्लास्ट मामला
6 स्टूडेंट को स्कूल से किया गया निष्कासित
निकाले गए सभी बच्चे कक्षा 8वीं के हैं छात्र
सेंट विंसेंट पल्लोटी स्कूल के प्रिंसिपल ने दी जानकारी
Bhopal News: PM नरेंद्र मोदी के एमपी दौरे के लिए मिनिस्टर इन वेटिंग नामित
भोपाल……
PM नरेंद्र मोदी के एमपी दौरे के लिए मिनिस्टर इन वेटिंग नामित….
PM के भोपाल आगमन पर अगवानी और विदाई के वक्त मिनिस्टर इन वोटिंग मंत्री चैतन्य काश्यप होंगे…..
PM के छतरपुर खजुराहो दौरे के लिए अगवानी और विदाई के वक्त मिनिस्टर इन वोटिंग मंत्री एदल सिंह कंसाना होंगे….सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश
Patna News: बिहार एक महत्वपूर्ण राज्य है और NDA शासित राज्य है- राजीव रंजन प्रसाद
पटना: JD(U) नेता राजीव रंजन प्रसाद ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, “…प्रधानमंत्री देश के हैं और यदि देश के प्रधानमंत्री का बिहार की धरती पर आगमन हो रहा है तो निसंदेह बिहार के लिए अनेक घोषणाएं होंगी… बिहार एक महत्वपूर्ण राज्य है और NDA शासित राज्य है… अगर वे(तेजस्वी यादव) इसी तरह के हास्यास्पद बयान देते रहे तो निश्चित तौर पर उनकी प्रासंगिकता भी सवालों के घेरे में आती जाएगी।”
#WATCH | पटना: JD(U) नेता राजीव रंजन प्रसाद ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, “…प्रधानमंत्री देश के हैं और यदि देश के प्रधानमंत्री का बिहार की धरती पर आगमन हो रहा है तो निसंदेह बिहार के लिए अनेक घोषणाएं होंगी… बिहार एक महत्वपूर्ण राज्य है और NDA शासित राज्य है… अगर… pic.twitter.com/F5On30J7s1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2025
Hyderabad News: भारतीय टीम से प्रदर्शन करने और जीतने की बहुत उम्मीदें होंगी- सैयद किरमानी
हैदराबाद, तेलंगाना | कल खेले जाने वाले #ICCChampionsTrophy भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर पूर्व क्रिकेटर सैयद किरमानी ने कहा, “…पूरी दुनिया भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा को देखने के लिए उत्सुक रहती है। जहां भी भारतीय प्रवासी और पाकिस्तानी प्रवासी हैं, वे टीवी से चिपके रहते हैं कि कौन जीतने वाला है…हम निश्चित रूप से बढ़त पर हैं, इसकी चिंता न करें…भारत और पाकिस्तान बहुत सक्षम हैं। हमें दुनिया में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। भारतीय टीम से प्रदर्शन करने और जीतने की बहुत उम्मीदें होंगी। हर टीम जीतने के लिए खेलती है, लेकिन आपको इसे खेल की सही भावना से लेना होगा…”
#WATCH | हैदराबाद, तेलंगाना | कल खेले जाने वाले #ICCChampionsTrophy भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर पूर्व क्रिकेटर सैयद किरमानी ने कहा, “…पूरी दुनिया भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा को देखने के लिए उत्सुक रहती है। जहां भी भारतीय प्रवासी और पाकिस्तानी प्रवासी हैं, वे… pic.twitter.com/Z5apKUguYF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2025
Guwahati News: मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमारे निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं- सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी असम दौरे पर कहा, “असम में 24 तारीख की शाम को एक बहुत बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम होने जा रहा है। झुमोर नृत्य, जो हमारे चाय जनजाति समुदायों की परंपरा है, उससे जुड़े 8600 नर्तक अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमारे निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं…” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को झुमोइर बिनंदिनी (मेगा झुमोर) 2025 कार्यक्रम में शामिल होंगे।
#WATCH | गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी असम दौरे पर कहा, “असम में 24 तारीख की शाम को एक बहुत बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम होने जा रहा है। झुमोर नृत्य, जो हमारे चाय जनजाति समुदायों की परंपरा है, उससे जुड़े 8600 नर्तक अपनी… pic.twitter.com/hofvAY1x2B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2025
Kurukshetra News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोग ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए आतुर हैं-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
कुरूक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश निकाय चुनाव पर कहा, “… लोगों में जो उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है उससे स्पष्ट है कि भाजपा की एकतरफा जीत होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोग ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए आतुर हैं… मैं कह सकता हूं कि हरियाणा में एकतरफा कमल के फूल की लहर है…” उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस ट्वीट के आधार पर अपनी पार्टी को चलाने का काम कर रही है… कांग्रेस की जमीन खिसक चुकी है। कांग्रेस के पास कोई आधार नहीं है…”
#WATCH | कुरूक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश निकाय चुनाव पर कहा, “… लोगों में जो उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है उससे स्पष्ट है कि भाजपा की एकतरफा जीत होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोग ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए आतुर… pic.twitter.com/5K3cUddgTP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2025
Jodhpur News: राजस्थान में परिस्थिति बद से बदतर होती जा रही है-कांग्रेस नेता अशोक गहलोत
जोधपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, “राजस्थान में परिस्थिति बद से बदतर होती जा रही है। आज किसी को नहीं पता कि राजस्थान में चिरंजीवी योजना के तहत 25 लाख का बीमा कायम है या नहीं… प्राइवेट अस्पतालों में चिरंजीवी योजना के तहत लाभार्थियों का इलाज बंद हो चुका है… राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बिगड़ चुकी है। लोग बहुत दुखी हैं और अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं… राजस्थान को इस समय अनुभव की जरूरत है। भजन लाल शर्मा को एक अच्छे सलाहकार की सख्त आवश्यकता है… राजस्थान में त्राहि-त्राहि मची हुई है… राजस्थान की स्थिति बहुत विकट है इसलिए मुख्यमंत्री को अविलंब अपने सलाहकारों की घोषणा करनी चाहिए…”
#WATCH | जोधपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, “राजस्थान में परिस्थिति बद से बदतर होती जा रही है। आज किसी को नहीं पता कि राजस्थान में चिरंजीवी योजना के तहत 25 लाख का बीमा कायम है या नहीं… प्राइवेट अस्पतालों में चिरंजीवी योजना के तहत… pic.twitter.com/NCMLf4ezAC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2025
Devendra Yadav: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने राहुल गांधी से की मुलाकात
दिल्ली
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने राहुल गांधी से की मुलाकात
जेल से रिहा होने के बाद देवेंद्र यादव ने की मुलाकात
बलौदाबाजार हिंसा मामले में देवेंद्र यादव जेल में थे
Satna News: सीवर लाइन का काम करने के दौरान हादसा
सतना-
सीवर लाइन का काम करने के दौरान हादसा
जमीन में धंसी पोकलेन मशीन
मशीन के नीचे दबने से चालक की मौत
शव निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
निशांत विहार कॉलोनी में चल रहा था काम
Keshkal News: ग्रामीणों ने विशेष समुदाय के दो लोगों को पकड़ा
केशकाल: ग्रामीणों ने विशेष समुदाय के दो लोगों को पकड़ा
तंत्र मंत्र करते दोनों को ग्रामीणों ने पकड़ा
विशेष समुदाय के एक व्यक्ति ने बताया
जनपद सदस्य के उम्मीदवार ने उन्हें दुआ करने बुलाया था
ग्रामीणों ने दोनों को किया पुलिस के हवाले
ग्रामीणों ने बासकोट चौकी का किया था घेराव
कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद हटे ग्रामीण
Ayodya: अयोध्या के सरयू घाट पर संध्या आरती
#WATCH उत्तर प्रदेश: अयोध्या के सरयू घाट पर संध्या आरती की गई। pic.twitter.com/g0z9AGUyA3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2025
Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ चंडीगढ़ में किसान नेताओं से मिलने के लिए रवाना
#WATCH केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ चंडीगढ़ में किसान नेताओं से मिलने के लिए रवाना हुए। pic.twitter.com/ICavH8Ajpg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2025
Arvinder Singh Lovely: भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली बनाया गया दिल्ली विधानसभा का प्रमोट स्पीकर
दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया।
24 फरवरी को सत्र के पहले दिन सुबह 11 बजे नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। दोपहर 2 बजे स्पीकर का चुनाव होगा। pic.twitter.com/m7yGQzTye1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2025
Women’s college inauguration: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने महिला कॉलेज गांधी नगर में राष्ट्रीय स्टार्टअप महोत्सव का किया उद्घाटन
#WATCH | जम्मू, J&K | केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने महिला कॉलेज गांधी नगर में राष्ट्रीय स्टार्टअप महोत्सव का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/PDGUNGQYSe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2025
Ex RBI Governor Shaktikanta Das: RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को बड़ी जिम्मेदारी
पूर्व RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधान सचिव-2 नियुक्त किया गया। pic.twitter.com/dgtoZIzoal
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2025
JP Nadda: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बड़े हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
#WATCH | प्रयागराज: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़े हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/d6usQg507b
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2025
MP News: कोतवाली थाना में पदस्थ TI, SI समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित
सीधी-
कोतवाली थाना में पदस्थ TI, SI समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित
जुआरियों पर कार्रवाई नहीं का करने का था आरोप
DSP की टीम ने देर रात 14 जुआरियों को किया था गिरफ्तार
थनहवा टोला में लंबे समय से चल रहा था जुआ
SP ने की कार्रवाई
Bhopal News: कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर
भोपाल
कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर…
नए प्रदेश प्रभारी को संबोधित करते हुए लगे पोस्टर…
पोस्टर में जीतू पटवारी और उमंग सिंघार की गिनाई गई कमी…
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी में महाब्लंडर, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच में बजा भारत का राष्ट्रगान
लाहौर
पाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी में महाब्लंडर
ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच में बजा भारत का राष्ट्रगान
मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया की जगह भारत का राष्ट्रगान बजने लगा
अधिकारियों ने तुरंत रोका, फिर ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान बजा
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा रहा है मुकाबला
Mandla News: युवक की हत्या का खुलासा, प्रेमी ने पत्नी के साथ मिलकर की थी हत्या
मंडला- युवक की हत्या का खुलासा
प्रेमी ने पत्नी के साथ मिलकर की थी हत्या
आरोपी पत्नी और प्रेमी शिवम चौरसिया गिरफ्तार
2 अन्य साथी आरोपियों की तलाश जारी
निवास थाना क्षेत्र का मामला
Bhopal News: राजधानी में फिर डिजिटल अरेस्ट का मामला
भोपाल
राजधानी में फिर डिजिटल अरेस्ट का मामला
2 घंटे तक महिला को किया डिजिटल अरेस्ट
ठगों ने टेलीकॉम कंपनी के नाम पर किया फोन
कहा- आपके दस्तावेज से फर्जी सिम और बैंक अकाउंट खोले गए
सिम से अपराध किया और बैंक अकाउंट में मनी लॉन्ड्रिंग और विदेश से पैसे आए
कोलार के अवंतिका परिसर का मामला
Mahakumbh 2025: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।
#WATCH | Union Minister and BJP national president JP Nadda, UP CM Yogi Adityanath take a holy dip at Triveni Sangam in Prayagraj, Uttar Pradesh pic.twitter.com/MtiDETdkp9
— ANI (@ANI) February 22, 2025
Shahdol News: युवक ने पिस्टल से गोली मारकर किया सुसाइड
शहडोल-
युवक ने पिस्टल से गोली मारकर किया सुसाइड
पत्नी के घर छोड़कर जाने से था नाराज
पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
बुढ़ार थाना क्षेत्र के टेंघा गांव की घटना.
Bihar News: 24 फरवरी को पीएम मोदी के बिहार दौरे पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव
पटना, बिहार | 24 फरवरी को पीएम मोदी के बिहार दौरे पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “हर दिन कोई न कोई आएगा। दिल्ली चुनाव खत्म हो गया है। हर कोई बिहार आ रहा है। इन लोगों को बिहार और यहां के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। वे केवल सत्ता में बने रहने के लिए आ रहे हैं। उन्हें किसी और चीज से मतलब नहीं है। क्या वे बिहार को कारखाने देने आ रहे हैं? क्या वे पलायन रोकने आ रहे हैं? वे केवल अपने स्वार्थ के लिए आ रहे हैं।”
#WATCH | Patna, Bihar | On PM Modi’s Bihar visit on February 24, RJD leader Tejashwi Yadav says, “Every day someone will come. Delhi elections are over. Everyone is coming to Bihar. These people have nothing to do with Bihar and its people. They are coming only to stay in power.… pic.twitter.com/LEtMgJ7NSs
— ANI (@ANI) February 22, 2025
Bhopal News: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र…
भोपाल
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र…
पत्र लिखकर पीएम मोदी से मुलाकात का मांगा समय…
मुलाकात कर सहारा इंडिया के जमीन के खरीद फरोख्त घोटाले पर चर्चा की बात…
तो घोटाले से जुड़े कई अहम सबूत सौंपने की भी बात…
पत्र में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के उल्लंघन की भी बात…
Mahakumbh 2025: संगम त्रिवेणी में स्नान करने के बाद केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर
प्रयागराज: केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने संगम त्रिवेणी में स्नान करने के बाद कहा, “यहां आकर एक अलग की अनुभूति हुई है, एक अलग सा अनुभव है। ये आस्था का कुंभ है और देश की राष्ट्रीय एकात्मता का ये कुंभ है।”
#WATCH प्रयागराज: केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने संगम त्रिवेणी में स्नान करने के बाद कहा, “यहां आकर एक अलग की अनुभूति हुई है, एक अलग सा अनुभव है। ये आस्था का कुंभ है और देश की राष्ट्रीय एकात्मता का ये कुंभ है।” pic.twitter.com/X8lvNHrz6N
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2025
champions trophy 2025: भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर ओलंपियन मनु भाकर
दिल्ली: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर ओलंपियन मनु भाकर ने कहा, “मैं उम्मीद करती हूं कि भारतीय टीम बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। हम सब उनका हौसला बढ़ाएंगे। सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं।”
#WATCH दिल्ली: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर ओलंपियन मनु भाकर ने कहा, “मैं उम्मीद करती हूं कि भारतीय टीम बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। हम सब उनका हौसला बढ़ाएंगे। सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं।” pic.twitter.com/Ak0HD6VKI0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2025
Guna News : बुजुर्ग को अस्पताल के बेड पर लिटाकर चौराहे पर रखा
गुना-
बुजुर्ग को अस्पताल के बेड पर लिटाकर चौराहे पर रखा
जमीन विवाद को लेकर किया चक्काजाम
हनुमान चौराहे पर किया चक्काजाम
प्रशासन के अधिकारी की समझाइस के दौरान झूमाझटकी
परिजनों ने फर्जी केस लगाने का आरोप
परिजनों ने लगाया कॉलोनाइजर पर आरोप
बुजुर्ग को फर्जी केस लगाकर भिजवा दिया था जेल
जेल से बाहर आने के बाद बुजुर्ग की बिगड़ी तबियत
ADM अखिलेश जैन को आवेदन देकर लगाई गुहार
Bhind News : तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
भिंड-
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
सड़क पर शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम
परिजनों कर रहे दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग
गोहद चौराहा थाना क्षेत्र की घटना
Delhi News : दिल्ली के नवनियुक्त मंत्री आशीष सूद ने कार्यभार संभाला
#WATCH दिल्ली के नवनियुक्त मंत्री आशीष ने कहा, “प्रधानमंत्री ने कल निर्णय लिया कि नगर निगम के कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के कारण कूड़े और मलबे से भरी सड़कों को ठीक किया जाना चाहिए… हम प्रधानमंत्री की गारंटी को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करेंगे…” https://t.co/2HYBrVFBms pic.twitter.com/k24w0aAzBS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2025
Delhi News : CM रेखा गुप्ता ने PM नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की।
Chhatarpur News : बागेश्वर धाम में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, SPG ने संभाला मोर्चा
छतरपुर- PM मोदी का दौरा कल
बागेश्वर धाम में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
PM की सुरक्षा के लिए SPG ने संभाला मोर्चा
मप्र पुलिस के 2500 से ज्यादा जवान तैनात
कैंसर अस्पताल के भूमिपूजन स्थल पर बनाया गया विशाल डोम
कार्यक्रम स्थल पर आमसभा को भी सम्बोधित करेंगे PM मोदी।
Chhatarpur News : PM मोदी के दौरे के लिए सजा बागेश्वर धाम
छतरपुर- PM मोदी के दौरे के लिए सजा बागेश्वर धाम
सुंदरता से सजाया गया बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर
PM मोदी कल 23 फरवरी को बागेश्वर धाम मन्दिर में करेंगे दर्शन
बालाजी के दर्शन के बाद करेंगे कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन
मन्दिर में SPG ने परखीं सुरक्षा तैयारियां
बागेश्वर धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़।
Janjgir News : खेत में मिली बुजुर्ग की सड़ी-गली लाश
जांजगीर-
खेत में मिली बुजुर्ग की सड़ी-गली लाश
मृतक बुजुर्ग की नहीं हुई पहचान
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी
बलौदा के जावलपुर गांव का मामला
Umariya News : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बाघ का शव
उमरिया-
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बाघ का शव
वन चौकी से 4 किमी दूर मिला बाघ का शव
पाली वन परिक्षेत्र के करकटी बीट की घटना
Indore News : जमानत पर बाहर आसाराम इंदौर में दे रहा प्रवचन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन
इंदौर ब्रेकिंग…
इंदौर — जमानत पर बाहर आसाराम इंदौर में दे रहा प्रवचन…
एक हजार से ज्यादा लोग पहुंचे आश्रम…
आश्रम में इंट्री से पहले सेवादार करवा रहे मोबाइल और स्मार्ट वॉच जमा…
31 मार्च तक सशर्त मिली हैं जमानत…
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन…
प्रवचन देने के साथ लोगों से कर रहा मुलाकात…
कोर्ट ने किसी से मिलने और प्रवचन करने पर लगाया था प्रतिबंध…
वायरल वीडियो में प्रवचन देते दिखाई दे रहा आसाराम…
इंदौर आश्रम से ही आसाराम की हुई थी गिरफ्तारी…
कुछ दिन पहले चेकअप करवाने के लिए आसाराम गया था अस्पताल..
आसाराम की आरती उतारने का वीडियो भी आया सामने..
आश्रम के बाहर अनुयायियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू…
Mumbai News : मरीन लाइंस में बिल्डिंग के टॉप फ्लोर में लगी भीषण आग
मुंबई:
मरीन लाइंस में बिल्डिंग के टॉप फ्लोर में लगी भीषण आग
फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी
आग लगने का कारण अज्ञात
Bhilai News : मयूरा कंपनी में कल रात मजदूर की गिरकर मौत
भिलाई-
मयूरा कंपनी में कल रात मजदूर की गिरकर मौत
चैन माउंटिंग से गिरकर हुई मजदूर की मौत
परिजन कर रहे मुआवजे की मांग
कंपनी के लोग भी पहुंचे मर्चुरी
Ratlam News : जमानत पर बाहर आए आरोपी ने खुद को लगाई आग
रतलाम-
जमानत पर बाहर आए आरोपी ने खुद को लगाई आग
आरोपी ने नशे की हालत में थाना परिसर में लगाई आग
गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज इंदौर रेफर
मामला दर्ज करवाने के लिए पुलिस पर बना रहा था दबाव
हत्या के मामले में गवाहों पर मामला दर्ज करवाने कर रहा था मांग
डीडी नगर थाने की घटना
Jaipur News : विधानसभा में धरने पर बैठे 2 विधायकों की तबीयत बिगड़ी
जयपुर, राजस्थान
विधानसभा में धरने पर बैठे 2 विधायकों की तबीयत बिगड़ी
राजस्थान विधानसभा में विपक्ष का धरना प्रदर्शन अभी भी जारी
विधायक जाकिर हुसैन और संजय कुमार की तबीयत बिगड़ी
निलंबन के खिलाफ विधानसभा में विधायकों का प्रदर्शन
मंत्री अविनाश गहलोत ने की थी इंदिरा गांधी पर टिप्पणी
Sitapur News : ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
सीतापुर- ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में निष्पक्ष चुनाव नहीं होने का आरोप
रजपुरी,मुरता और ढेलसरा गांव के लोगों ने किया चक्काजाम
NH-43 में दोनों ही ओर लगी वाहनों की चक्काजाम
Janjgir News : पिकअप ने बाइक सवार युवक को कुचला
जांजगीर-
पिकअप ने बाइक सवार युवक को कुचला
हादसे में युवक की मौके पर मौत
पिकअप ड्राइवर वाहन लेकर फरार
सारागांव थाना के रोहदी गांव की घटना
Mahakumbh 2025 : महाकुंभ मेला 2025 के मद्देनजर प्रयागराज में भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है
#WATCH उत्तर प्रदेश: महाकुंभ मेला 2025 के मद्देनजर प्रयागराज में भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। #MahaKumbh2025 pic.twitter.com/jQ38ewXQcJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2025
Delhi News : दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश वर्मा ने बारापुला रोड पर पीडब्ल्यूडी परियोजनाओं का निरीक्षण किया
#WATCH दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश वर्मा ने कहा, “यहां फेज 3 का काम चल रहा है। मुझे बताया गया कि इतने समय से काम चल रहा है लेकिन कोई दौरा करने नहीं आया था। इनकी पेमेंट की दिक्कत है और वन विभाग से मंजूरी चाहिए। दोनों दिक्कतों को हम जल्द-जल्द दूर करेंगे। जिसके बाद 12 महीने… https://t.co/Q4qqf5piBo pic.twitter.com/TDW9eUFnYl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2025
Delhi News : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखा पत्र
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देने की योजना के संबंध में 23 फरवरी को AAP विधायक दल से मिलने का समय मांगा है।
Delhi News : लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने मूलचंद अंडरपास पंप का किया निरीक्षण
#WATCH दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने मूलचंद अंडरपास पंप के उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया। pic.twitter.com/aHQqXr4PVq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2025
Gwalior News : जीवाजी विश्वविद्यालय में भर्ती में घोटाला,
ग्वालियर
जीवाजी विश्वविद्यालय में भर्ती में घोटाला,
विकलांग भर्ती प्रक्रिया में नाबालिग को दी नौकरी,
जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा,
स्क्रूटनी कमेटी व इंटरव्यू कमेटी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया,
बाद में ऑडिट शाखा ने घोटाला पकड़ लिया और वेतन जारी करने पर लगाई रोक,
कुलगुरू ने इस मामले की जांच कराने के लिए कमेटी गठित दिए आदेश,
विधिक राय मांगी, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Raipur News : मंत्रालय में साय कैबिनेट की बैठक शुरू
मंत्रालय में साय कैबिनेट की बैठक शुरू
CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बैठक जारी
बजट सत्र से संबंधी विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा जारी
Bhopal News : कुछ ही देर में कुशाभाऊ ठाकरे सभागार पहुंचेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
भोपाल…….
कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव…..
कुछ ही देर में कुशाभाऊ ठाकरे सभागार पहुंचेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव……
बीजेपी प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,महामंत्री भगवान दास सबनानी पहुंचे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर….
Bhind News : कलेक्टर ने रेत माफियाओं पर की कार्रवाई
भिंड-
कलेक्टर ने रेत माफियाओं पर की कार्रवाई
2 पनडुब्बी, 1 ट्रक, 1 ट्रैक्टर किया जब्त
ट्रक पलटने की सूचना पर गए थे कलेक्टर
नयागांव थाना क्षेत्र में की कार्रवाई
Gwalior News : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे शिवाय के घर
ग्वालियर
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे शिवाय के घर,
शिवाय गुप्ता ओर उसके परिवार से मिले,
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा….
आप कल्पना करो कि मां के हाथ से दिनदहाड़े उसका बच्चा छीन लिया गया हो,
उसकी मां और बच्चे पर क्या बीती होगी,
मैंने उसी दिन प्रतिज्ञा की थी कि मैं इस संबंध में तभी चर्चा करूंगा जब पिता और मां को उसका बच्चा मिला पाऊं,
मैं धन्यवाद देना चाहता हूं, मुख्यमंत्री जी को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं पुलिस प्रशासन,
इतनी त्वरित कार्रवाई की,
ऐसी घटना ग्वालियर में घट जाए इससे बड़ी निंदा जनक बात कोई हो नहीं सकती,
यह संकल्प लिया है की सख्त से सख्त कार्रवाई आरोपियों पर करेंगे,
घटना को अंजाम देने वाले सात आरोपियों में से पांच आरोपी पकड़ चुके हैं दो अभी बाकी हैं,
हमारा ग्वालियर सुरक्षित ग्वालियर के रूप में जाना जाता है,
अगर बच्चों के साथ कोई भी इस तरह की हरकत करता है- सिंधिया
Kharora News : एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्र के साथ मारपीट
खरोरा-
एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्र के साथ मारपीट
एक हफ्तो में यूनिवर्सिटी में मारपीट की दूसरी घटना
छात्र की नाक की हड्डी टूटी, इलाज जारी
यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर छात्र ने लगाए आरोप
अस्पताल नहीं ले जाने का आरोप
Lakhimpur News : CM योगी आदित्यनाथ शिव मंदिर में कर रहे पूजा अर्चना
लखीमपुर खीरी-
CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे
गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी पहुंचे
शिव मंदिर में कर रहे पूजा अर्चना
Dewas News : अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई
देवास-
अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई
श्री राम मंदिर ट्रस्ट की भूमि पर था अवैध कब्जा
तहसीलदार सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद
Raipur News : 3 मार्च को छत्तीसगढ़ का बजट पेश होगा- वित्त मंत्री ओपी चौधरी
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी जानकारी
3 मार्च को छत्तीसगढ़ का बजट पेश होगा
बजट विकसित छत्तीसगढ़ को लेकर होगा
Bhopal News : मध्यप्रदेश फिर बना सबसे अधिक गिद्दों वाला प्रदेश
भोपाल
मध्यप्रदेश फिर बना सबसे अधिक गिद्दों वाला प्रदेश..
मध्यप्रदेश में गिद्दों की संख्या 12 हजार 981 पहुंची..
शीतकालीन गिद्द गणना 17 से 19 फरवरी तक पूरे प्रदेश में की गई..
पिछले साल 10 हजार गिद्ध थे…इस साल बढ़ी संख्या…
Bilaspur News : प्राइवेट स्कूल में सोडियम ब्लास्ट का मामला
बिलासपुर- प्राइवेट स्कूल में सोडियम ब्लास्ट का मामला
आज पालकों ने स्कूल का किया घेराव
दोषी छात्रों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की मांग
कार्रवाई ना करने पर दी आंदोलन की चेतावनी
कल टॉयलेट में शरारती छात्रों ने वाशरूम में डाला था सोडियम
घटना में छात्रा हुई थी घायल, अस्पताल में भर्ती
सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल का माम
Bhilai News : 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
भिलाई-
20 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
प्रोप ट्रेड एकाउंट में खाता खुलवाने के नाम पर की धोखाधड़ी
तमिलनाडु तिरूपुर से किया गया गिरफ्तार
आरोपी ने तमिलनाडु, आन्ध्रप्रदेश में भी की है धोखाधड़ी
तमिलनाडु में 55 लाख, आन्ध्रप्रदेश में 60 करोड़ की भी की थी धोखाधड़ी
आरोपी किसी अन्य मामले में तिरुपुर जेल में था बंद
सुपेला थाना क्षेत्र का मामला
Washington News : काश पटेल ने FBI डायरेक्टर पद की संभाली जिम्मेदारी
वॉशिंगटन डीसी, अमेरिका
काश पटेल ने FBI डायरेक्टर पद की संभाली जिम्मेदारी
काश पटेल नेभगवद गीता पर हाथ रखकर शपथ ली
अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने पद की शपथ दिलाई
राष्ट्रपति ट्रंप ने पटेल को अपनी शुभकामनाएं दीं
वे सबसे काबिल अफसर बनेंगें: ट्रंप
Jaipur News : कांग्रेस के 6 विधायकों को सस्पेंड करने पर बढ़ा विवाद
जयपुर-
कांग्रेस के 6 विधायकों को सस्पेंड करने पर बढ़ा विवाद
निलंबन से नाराज कांग्रेस विधायकों का विधानसभा में हल्ला बोल
कांग्रेस विधायक रातभर विधानसभा में सोए
कांग्रेस विधायक गद्दे लगाकर विरोध में भजन गाए
विधायकों से बातचीत करने मंत्री पहुंचे थे मिलने
मंत्री अविनाश गहलोत ने इंदिरा गांधी पर की थी टिप्पणी
इंदिरा गांधी पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने किया था हंगामा
हंगामें के बाद 6 कांग्रेस विधायक किए गए थे निलंबित
कांग्रेस विधायक रातभर धरने पर बैठे रहे
आज सभी जिलों में मंत्री अविनाश गहलोत का जलाएंगे पुतला
हंगामे बाद विधानसभा सोमवार तक की गई है स्थगित
Jaipur News : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी
जयपुर, राजस्थान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी
दौसा के सेंट्रल जेल श्यालावास से फोन पर धमकी दी गई
जयपुर के पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर दी गई धमकी
धमकी के बाद दौसा पुलिस ने जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया
सर्च ऑपरेशन में पुलिस को मिले मोबाइल फोन
पोक्सो एक्ट के आरोपी ने CM को जान से मारने की दी थी धमकी
आरोपी को पुलिस ने किया डिटेन
Chennai News : ट्राई लैंग्वेज पर केंद्र और राज्य सरकार के बीच विवाद
चेन्नई
ट्राई लैंग्वेज पर केंद्र और राज्य सरकार के बीच विवाद
हिंदी थोपने वाले विवाद में कूदे कमल हासन
तमिलों ने भाषा के लिए जान गंवाई, इसके साथ मत खेलो:कमल हासन
तमिलों को भी पता है उन्हें किस भाषा की जरूरत है
मक्कल नीधि मैयम पार्टी के स्थापना दिवस पर बोले कमल हासन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को लिखा था पत्र
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन को लिखा था पत्र
राज्य में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के विरोध आलोचना की
नई शिक्षा नीति में भाषाई स्वतंत्रता: धर्मेंद्र प्रधान
किसी भी भाषा को थोपने का सवाल नहीं
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति इसे ही ठीक करने का प्रयास कर रही
Raipur News : 25 फरवरी को कैदी करेंगे गंगाजल से सामूहिक स्नान
25 फरवरी को कैदी करेंगे गंगाजल से सामूहिक स्नान
जेलों में बंद कैदी गंगाजल से करेंगे सामूहिक स्नान
कैदियों को आध्यात्मिक अवसर से जोड़ा जा रहा है: HM विजय शर्मा
Pune News : महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
पुणे, महाराष्ट्र-
महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे
केंद्र और राज्यों के बीच विवादों को सुलझाने मंच प्रदान करेगी
पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद में गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र शामिल है
दादरा और नगर हवेली, दमन एवं दीव केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल हैं
Washington News : लुइसविले शहर के मोटर व्हीकल ऑफिस में गोलीबारी
वॉशिंगटन, अमेरिका
लुइसविले शहर के मोटर व्हीकल ऑफिस में गोलीबारी
3 लोगों की गोली मारकर हत्या , हमलावर मौके फरार
मरने वालों में एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल
हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस
Raipur News : बस्तर दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय
रायपुर: बस्तर दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय
आज जगदलपुर जाएंगे सीएम विष्णुदेव साय
बस्तर महाराजा कमलचंद भंजदेव के रिसेप्शन में होंगे शामिल
2.30 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे CM
Delhi News : रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को दिए निर्देश
दिल्ली-
रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को दिए निर्देश
नई दिल्ली स्टेशन भगदड़ के 288 वीडियो हटाने का निर्देश
भगदड़ में 18 लोगों की हुई थी मौत
भगदड़ के वीडियों शेयर होने से कानून-व्यवस्था हो सकती है खराब
ट्रेनों में भारी भीड़ से रेलवे ऑपरेशन हो सकता है प्रभावित
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm

