कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 55 उम्मीदवार घोषित किए
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 55 उम्मीदवार घोषित किए
नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) कांग्रेस ने नौ अप्रैल को होने वाले केरल विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 55 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें वी सतीशन, सनी जोसेफ, के. मुरलीधरन और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।
राज्य विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की यह पहली सूची है।
पार्टी ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन को पारावूर से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। वह वर्तमान में इसी सीट से विधायक हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. मुरलीधरन को वट्टीयूरकाउ से उम्मीदवार बनाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर से टिकट दिया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के पुत्र चांडी ओमन को पुथुपल्ली से टिकट दिया गया है। वह वर्तमान में यहां से विधायक हैं।
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने मंगलवार को ही केरल के लिए इन उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई थी।
केरल की सभी 140 सीट के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना चार मई को होगी।
भाषा हक हक दिलीप
दिलीप

Facebook


