कांग्रेस ने 26 मार्च को महासचिवों और प्रभारियों की बैठक बुलाई

कांग्रेस ने 26 मार्च को महासचिवों और प्रभारियों की बैठक बुलाई

कांग्रेस ने 26 मार्च को महासचिवों और प्रभारियों की बैठक बुलाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: March 24, 2022 4:59 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 26 मार्च को पार्टी के महासचिवों एवं प्रदेश प्रभारियों की बैठक बुलाई है जिसमें सदस्यता अभियान, विभिन्न मुद्दों पर आंदोलनों की रूपरेखा और मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की जाएगी।

पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

वेणुगोपाल की ओर से भेजे गए एक पत्र में कांग्रेस के सभी महासचिवों और प्रभारियों को इस बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है।

सोनिया गांधी भी इस बैठक में शामिल हो सकती हैं। वह पार्टी के सदस्यता अभियान और आगे होने वाले जनांदोलनों से संबंधित कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगी।

यह बैठक हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार और ‘जी 23’ समूह की बढ़ी हुई सक्रियता की पृष्ठभूमि में हो रही है।

भाषा हक हक मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में