Tamil Nadu Cracker Factory Blast : धुएं, आग और चीखों के बीच मौत! रोज की तरह काम पर पहुंचे थे मजदूर, तभी गूंजा ऐसा धमाका कि चली गई महिला की जान, 26 घायल

तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि 26 अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Tamil Nadu Cracker Factory Blast : धुएं, आग और चीखों के बीच मौत! रोज की तरह काम पर पहुंचे थे मजदूर, तभी गूंजा ऐसा धमाका कि चली गई महिला की जान, 26 घायल

Tamil Nadu Cracker Factory Blast / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: June 21, 2026 / 09:05 am IST
Published Date: June 21, 2026 9:03 am IST
HIGHLIGHTS
  • पटाखा फैक्ट्री में अचानक हुए विस्फोट से मचा हड़कंप
  • महिला मजदूर की मौत, 26 घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
  • 3 मजदूरों की हालत नाजुक, धमाके के कारणों की जांच शुरू

नई दिल्ली : Tamil Nadu Cracker Factory Blastतमिलनाडु के थूथुकुडी से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस भीषण विस्फोट की चपेट में आने से एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग और राहत बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

एक की मौत 26 घायल

Tamil Nadu Cracker Factory Explosion मिली जानकारी के अनुसार, थूथुकुडी स्थित इस पटाखा कारखाने में रोज की तरह मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक यह जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में झुलसे 26 घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

3 मजदूरों की स्थिति गंभीर

Thoothukudi Firework Factory Blast डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों में से 3 मजदूरों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। फिलहाल दमकल की टीमें मौके पर मुस्तैद हैं और मलबे में फंसे अन्य लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फैक्ट्री में धमाका किस वजह से हुआ, इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.