Petrol Diesel Rate 21 June 2026: क्या आज कच्चे तेल ने दिखाया कमाल? इस शहर में पेट्रोल 101.54 और डीजल का रेट 89.47 रुपये लीटर, महंगाई से परेशान जनता को मिली खुशखबरी!

Petrol Diesel Rate 21 June 2026: रविवार 21 जून को भी पेट्रोल और डीजल के कीमतों (Petrol Diesel Rate Today) में कोई बदलाव नहीं हुआ और रेट स्थिर बने हुए हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल पहले के मुकाबले काफी सस्ता हुआ है। ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। जबकि युद्ध से पहले यह करीब 70 डॉलर था।

Petrol Diesel Rate 21 June 2026: क्या आज कच्चे तेल ने दिखाया कमाल? इस शहर में पेट्रोल 101.54 और डीजल का रेट 89.47 रुपये लीटर, महंगाई से परेशान जनता को मिली खुशखबरी!

(Petrol Diesel Rate 21 June 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: June 21, 2026 / 09:00 am IST
Published Date: June 21, 2026 9:00 am IST
HIGHLIGHTS
  • 21 जून को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।
  • ब्रेंट क्रूड ऑयल 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गया है।
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर है।

नई दिल्ली: Petrol Diesel Rate 21 June 2026: आज रविवार 21 जून को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Rate Today) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम पुराने स्तर पर ही बनाए रखें हैं। ऐसे में वाहन चालकों को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन इसका असर अभी तक घरेलू बाजार में दिखाई नहीं दिया है।

कच्चे तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट

कुछ समय पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत (Crude Oil Price) 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई थी। इसके पीछे वैश्विक तनाव और युद्ध जैसे कारण थे। लेकिन हालात सामान्य होने के बाद क्रूड ऑयल के दाम में कमी आने लगी। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। युद्ध शुरू होने से पहले कच्चे तेल की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल थी। इससे लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) भी कम हो सकते हैं।

प्रमुख शहरों में क्या हैं आज के रेट?

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 97.83 रुपये है। चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं चंडीगढ़ में पेट्रोल (Petrol Price Today) 101.54 रुपये और डीजल (Diesel Price Today) 89.47 रुपये प्रति लीटर है। हैदराबाद में पेट्रोल 115.73 रुपये और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

आज के पेट्रोल और डीजल के रेट (रुपये प्रति लीटर)

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली 102.12 95.20
कोलकाता 113.51 97.83
चेन्नई 107.77 99.55
गुरुग्राम 103.17 95.83
नोएडा 102.12 95.56
बेंगलुरु 110.93 98.80
भुवनेश्वर 108.81 100.52
चंडीगढ़ 101.54 89.47
हैदराबाद 115.73 103.82
जयपुर 112.66 95.36
पटना 113.46 99.47
तिरुअनंतपुरम् 115.49 104.40

क्या आने वाले दिनों में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में संकेत दिया है कि भविष्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में राहत मिल सकती है। उनका कहना है कि तेल कंपनियां पहले ऊंची कीमत पर खरीदे गए कच्चे तेल को प्रोसेस कर रही हैं। जैसे-जैसे सस्ते कच्चे तेल का इस्तेमाल बढ़ेगा। उसका फायदा उपभोक्ताओं को भी मिल सकता है। हालांकि कीमतों में कटौती कब होगी इस पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

मई में चार बार बढ़े थे दाम

गौरतलब है कि मई महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Rate) में चार बार बढ़ोतरी की गई थी। पहली बढ़ोतरी 15 मई को हुई थी जब दाम करीब 3 रुपये प्रति लीटर बढ़े थे। पूरे महीने में ईंधन करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था। इससे पहले युद्ध शुरू होने के बाद 76 दिनों तक तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। बाद में सरकार ने राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपये की कटौती की थी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।