2019 के चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई 3 कमेटियां,मीनाक्षी नटराजन व ताम्रध्वज को जगह,देखिए पूरी सूची
2019 के चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई 3 कमेटियां,मीनाक्षी नटराजन व ताम्रध्वज को जगह,देखिए पूरी सूची
भोपाल/रायपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 3 कमेटियां गठित की हैं। इन कमेटियों में मप्र से मीनाक्षी नटराजन और छत्तीसगढ़ से सांसद ताम्रध्वज साहू को एक कमेटी में रखा गया है। दोनों ही राज्यों से अन्य किसी दिग्गज नेता को जगह नहीं मिली है।
2019 के लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने अभी से तैयारी करते हुए ठीक-ठीक कमेटियां कोर कमेटी, मेनिफेस्टो कमेटी और पब्लिसिटी कमेटी बनाई है। मप्र से सिर्फ मीनाक्षी नटराजन को मेनिफेस्टो कमेटी में जगह मिली है। इसी तरह छत्तीसगढ़ के दुर्ग से सांसद ताम्रध्वज साहू को भी मेनिफेस्टो कमेटी में रखा गया है।


वेब डेस्क, IBC24

Facebook


