कांग्रेस ने केरल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर घर-घर जाकर प्रचार करने का निर्णय लिया

Ads

कांग्रेस ने केरल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर घर-घर जाकर प्रचार करने का निर्णय लिया

  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 12:21 AM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 12:21 AM IST

तिरुवनंतपुरम, 16 फरवरी (भाषा) कांग्रेस ने सोमवार को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने प्रचार अभियान के तहत 20 से 28 फरवरी तक केरल भर में बूथ स्तर पर घर-घर जाकर प्रचार करने का निर्णय लिया।

यह निर्णय यहां आयोजित केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) नेतृत्व की बैठक में लिया गया।

इस अभियान का नेतृत्व बूथ समितियों द्वारा किया जाएगा, जिसमें वरिष्ठ नेता अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से मिलने का समन्वय करेंगे।

केपीसीसी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों की आलोचना करने वाले पर्चे वितरित किए जाएंगे।

इसमें यह भी बताया गया है कि बैठक में चुनाव की समग्र तैयारियों की समीक्षा की गई।

बाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि राहुल गांधी केरल में यूडीएफ के चुनाव अभियान में सक्रिय और निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

भाषा गोला रंजन

रंजन