कांग्रेस ने गोवा के लिए गठबंधन समिति का गठन किया

Ads

कांग्रेस ने गोवा के लिए गठबंधन समिति का गठन किया

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 10:51 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 10:51 PM IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) कांग्रेस ने गोवा में अगले साल की शुरुआत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन सहयोगी दलों के बीच समन्वय के लिए छह सदस्यीय ‘गोवा गठबंधन समिति’ का गठन किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस समिति के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी।

पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस के गोवा प्रभारी माणिकराव ठाकरे को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

समिति के अन्य सदस्यों में प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चोडाणकर, विधायक दल के नेता यूरी अलेमाओ और वरिष्ठ नेता डॉ. अंजलि निंबालकर, कैप्टन विरियातो फर्नांडिस और एम. के. शेख शामिल हैं।

पार्टी ने कहा कि यह समिति आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन सहयोगियों के साथ समन्वय स्थापित करने का कार्य करेगी।

भाषा हक राखी देवेंद्र

देवेंद्र