उप्र: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती ने आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी

Ads

उप्र: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती ने आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी

  •  
  • Publish Date - August 4, 2026 / 12:14 AM IST,
    Updated On - August 4, 2026 / 12:14 AM IST

मेरठ, तीन अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक युवती ने किराये के कमरे में कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सोमवार अपराह्न करीब 2:30 बजे मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा खोला तो 25 वर्षीय युवती का शव पंखे से लटका मिला।

एक अधिकारी ने बताया कि सूचना पाकर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हाल ही में घोषित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में युवती सफल नहीं हो सकी थी, जिसके बाद वह कथित तौर पर मानसिक तनाव में थी।

लालकुर्ती थानाध्यक्ष हरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है और घटनास्थल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र