नई दिल्ली : Radhika Khera on Punjab Congress : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता राधिका खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए पंजाब कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने फिरोजपुर में आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम के बैकड्रॉप बैनर का हवाला देते हुए पार्टी की गुटबाजी पर सवाल उठाए हैं।
राधिका खेड़ा ने अपने ट्वीट में दावा किया कि पंजाब कांग्रेस की आपसी गुटबाजी अब खुलकर जनता के सामने आ रही है। फिरोजपुर में हुए कांग्रेस के कार्यक्रम के बैकड्रॉप बैनर का जिक्र करते हुए उन्होंने तंज कसा कि उस बैनर में प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग की तस्वीर गायब है।
उन्होंने चुटकी लेते हुए लिखा कि बैनर में राजा वड़िंग की फोटो ढूंढने वाले को 500 का नकद इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा। उन्होंने भूपेश बघेल का नाम लिए बिना ‘ठगेश की पाठशाला के हेडमास्टर’ तंज कसते हुए कहा कि जहां वे प्रभारी होंगे, वहां इसी तरह की स्थिति देखने को मिलेगी।
पंजाब कांग्रेस की गुटबाज़ी और सिरफुटव्वल फूट-फूटकर बाहर आ रहा है
फिरोज़पुर में हुए आज कांग्रेस कार्यक्रम के बैकड्रॉप बैनर में अध्यक्ष राजा वड़िंग की फोटो ढूँढने वाले को ₹500 का नकद इनाम! 😂
वैसे जहाँ ‘ठगेश की पाठशाला’ के हेडमास्टर भूपेश कका प्रभारी हों, वहाँ यही होगा! pic.twitter.com/LTXlWDeC3o
— Radhika Khera (@Radhika_Khera) August 3, 2026