कांग्रेस ने हिंदुओं की भावनाएं आहत करने की अपनी मंशा जाहिर की: कटील

Ads

कांग्रेस ने हिंदुओं की भावनाएं आहत करने की अपनी मंशा जाहिर की: कटील

  •  
  • Publish Date - May 24, 2023 / 10:29 PM IST,
    Updated On - May 24, 2023 / 10:29 PM IST

मंगलुरु, 24 मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक में ‘मोरल पुलिसिंग’ रोकने के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के बयान के साथ कांग्रेस ने हिंदुओं की भावनाएं आहत करने की अपनी मंशा जाहिर कर दी है।

कटील ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री के बयान को कांग्रेस के विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र के साथ देखा जाना चाहिए जिसमें बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात कही गयी है।

लोकसभा सदस्य कटील ने मुख्यमंत्री के बयान की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा हिंदू राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं के खिलाफ किसी भी कार्रवाई का विरोध करेगी।

पुलिस बल का भगवाकरण नहीं होने देने संबंधी उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के बयान पर कटील ने कहा कि सभी सरकारी कर्मचारियों को अपने धर्म का अनुसरण करने की स्वतंत्रता है।

उन्होंने कहा कि शिवकुमार का बयान कांग्रेस की सोच और उसकी ‘गंदी राजनीति’ को जाहिर करता है।

कटील ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को इस तरह किसी की धार्मिक आस्था पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

भाषा

वैभव पवनेश

पवनेश