कांग्रेस आलाकमान ने शिवकुमार को मंत्री पद के लिए ‘लॉबिंग’ पर ध्यान न देने का निर्देश दिया

Ads

कांग्रेस आलाकमान ने शिवकुमार को मंत्री पद के लिए ‘लॉबिंग’ पर ध्यान न देने का निर्देश दिया

  •  
  • Publish Date - June 25, 2026 / 12:43 AM IST,
    Updated On - June 25, 2026 / 12:43 AM IST

बेंगलुरु, 24 जून (भाषा) कांग्रेस आलाकमान ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को निर्देश दिया है कि वह राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री पद के इच्छुक नेताओं की ओर से की जा रही ‘लॉबिंग’ पर ध्यान न दें। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मुख्यमंत्री से कहा है कि वह नेताओं की ओर से मंत्री पद के लिए समर्थकों के विरोध-प्रदर्शन या अन्य तरीकों से दबाव बनाने की कोशिशों पर रोक लगाएं।

सूत्रों के मुताबिक, राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री पद पाने की चाहत रखने वाले नेताओं के बढ़ते दबाव के बीच बुधवार को पार्टी आलाकमान के एक प्रतिनिधि ने शिवकुमार से बात की।

सिद्धरमैया के 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शिवकुमार ने तीन जून को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की थी।

कर्नाटक मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 34 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में 20 मंत्री पद अभी भी खाली हैं, जिसके मद्देनजर शिवकुमार पर कैबिनेट विस्तार का दवाब बढ़ रहा है।

भाषा पारुल जोहेब

जोहेब