कांग्रेस की इफ्तार पार्टी 13 को, प्रणब मुखर्जी को दावत नहीं

कांग्रेस की इफ्तार पार्टी 13 को, प्रणब मुखर्जी को दावत नहीं

कांग्रेस की इफ्तार पार्टी 13 को, प्रणब मुखर्जी को दावत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: June 11, 2018 2:04 pm IST

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय जाकर स्वयंसेवकों को संबोधित करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री प्रणब मुखर्जी को कांग्रेस ने अपनी इफ्तार पार्टी के लिए दावत नहीं दिया है। 13 जून को होने वाली इस इफ्तार पार्टी में न तो प्रणब मुखर्जी का नाम है और न ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी नाम है।

बता दें कि इनके अलावा पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का भी नाम आमंत्रितों की सूची में नहीं है। प्रणब और केजरीवाल का नाम न होना कांग्रेस के अंदर ही आपसी चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि कांग्रेस और आप के बीच दिल्ली में गठबंधन की चर्चा की जोरों पर है। हालांकि जब केजरीवाल ने इफ्तार पार्टी दी थी तो उसमें कोई कांग्रेसी नेता नहीं पहुंचा था।

यह भी पढ़ें : ताम्रध्वज का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन, विरोधियों की उड़ी नींद, राज्य की सियासत में कद बढ़ने के आसार

बता दें कि कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की इस इफ्तार पार्टी की दावत यूपीए के सहयोगियों को भी भेजा गया है। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के पिछले दिनों दिए गए डिनर में शिरकत करने वाले सभी विपक्षी दलों को भी इफ्तार पार्टी की दावत दी गई है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में