कांग्रेस हल्द्वानी रैली स्थल पर ‘शुद्धिकरण’ को लेकर झूठ बोल रही है: भाजपा

कांग्रेस हल्द्वानी रैली स्थल पर ‘शुद्धिकरण’ को लेकर झूठ बोल रही है: भाजपा

कांग्रेस हल्द्वानी रैली स्थल पर ‘शुद्धिकरण’ को लेकर झूठ बोल रही है: भाजपा
Modified Date: August 29, 2026 / 08:36 pm IST
Published Date: August 29, 2026 8:36 pm IST

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। राहुल गांधी द्वारा इस महीने की शुरुआत में उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष की रैली स्थल पर किए गए “शुद्धिकरण” कार्यक्रम को लेकर भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधने के बाद पार्टी ने यह प्रतिक्रिया दी। भाजपा ने कहा कि मोदी सरकार ने दलितों को सर्वोच्च सम्मान दिया है।

यह बयान तब आया जब शनिवार को गांधी ने इस घटना को “अपराध” बताते हुए भाजपा-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कड़ी आलोचना की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश देने की मांग की।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि इस घटना से भाजपा-आरएसएस की मानसिकता का पता चलता है कि वे नहीं चाहते कि दलित तरक्की करें, सम्मान के साथ जिएं और सफल हों।

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कथित “शुद्धिकरण” समारोह हुआ, जहां आठ अगस्त को खरगे ने एक सभा को संबोधित किया।

कांग्रेस प्रमुख ने इस महीने की शुरुआत में राज्यसभा में यह मुद्दा उठाया था।

उत्तराखंड कांग्रेस प्रमुख गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया है कि श्री राम सेना ने शुद्धिकरण समारोह किया था और वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ी हुई है; सत्ताधारी पार्टी ने इस आरोप का पुरजोर खंडन किया है।

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए, भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और खरगे “झूठ बोलने में माहिर” हैं।

प्रसाद ने कहा, “वे झूठ बोलने में माहिर हैं। चाहे नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हो या योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली (उत्तर प्रदेश) सरकार, उन्होंने दलितों को पूरा सम्मान दिया है और आरक्षण के लिए संवैधानिक सुरक्षा प्रदान की है।”

प्रसाद ने कहा, “आज दलितों के लिए नई विकास योजनाएं हैं और वे स्टार्टअप्स में तरक्की कर रहे हैं। खरगे जी झूठ बोल रहे हैं।”

भाजपा के महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष ने गांधी की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को सोशल मीडिया पर कुछ ‘लाइक्स’ तो मिल सकते हैं, लेकिन उनके दावों के लिए जनता का समर्थन नहीं मिलेगा।

संतोष ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हल्द्वानी का हर नागरिक जानता है कि कांग्रेस की रैली के बाद जो रस्में निभाई गईं, वे उस बैठक के दौरान लगाए गए अलग-अलग नारों की वजह से थीं। जिन लोगों ने ये रस्में निभाईं, उस समूह में कुछ दलित भी शामिल थे।”

उन्होंने कहा, “यह रामलीला मैदान था। राहुल गांधी, आपको कुछ लाइक्स तो मिल सकते हैं, लेकिन जनता का समर्थन नहीं।”

भाषा प्रशांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में