राजस्थान: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दौसा में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया

राजस्थान: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दौसा में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया

राजस्थान: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दौसा में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया
Modified Date: August 29, 2026 / 09:20 pm IST
Published Date: August 29, 2026 9:20 pm IST

जयपुर, 29 अगस्त (भाषा) राजस्थान के निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने शनिवार को दौसा में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।

सिंह ने दौसा जिला कलक्ट्रेट में रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया का मौके पर अवलोकन किया तथा निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

बयान के अनुसार निर्वाचन आयुक्त ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा, जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने विभिन्न निर्वाचन प्रकोष्ठों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं उनकी प्रगति के सम्बंध में जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि राज्य के सभी 309 नगरीय निकायों के चुनाव में दो चरण में नौ सितंबर और 11 सितंबर को मतदान होगा तथा परिणाम 14 सितंबर को आएगा।

इस अवसर पर सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से जिले की कानून व्यवस्था, पुलिस प्रणाली, मतदान केंद्रों और मतगणना स्थलों सहित चुनाव से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

भाषा पृथ्वी संतोष

संतोष


लेखक के बारे में