जयपुर में ‘उभरती भू-रणनीतिक परिस्थितियां’ विषय पर संगोष्ठी

जयपुर में 'उभरती भू-रणनीतिक परिस्थितियां' विषय पर संगोष्ठी

जयपुर में ‘उभरती भू-रणनीतिक परिस्थितियां’ विषय पर संगोष्ठी
Modified Date: August 29, 2026 / 09:36 pm IST
Published Date: August 29, 2026 9:36 pm IST

जयपुर, 29 अगस्त (भाषा) सप्त शक्ति कमांड के तहत ‘ज्ञान शक्ति थिंक टैंक’ (जीएसटीटी) ने शनिवार को जयपुर सैन्य स्टेशन में ‘उभरती भू-रणनीतिक परिस्थितियां: प्रतिस्पर्धा या सह-अस्तित्व’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया।

इस संगोष्ठी में बड़ी संख्या में सेवारत एवं सेवानिवृत्त रक्षा अधिकारी, शिक्षाविद् तथा प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के छात्र शामिल हुए।

एक सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, संगोष्ठी के वक्ताओं में कुवैत में भारत के पूर्व राजदूत सतीश मेहता, पूर्व सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला, यूरोपीय संघ में भारत की पूर्व राजदूत डॉ. जैमिनी भगवती, विदेश नीति पर भारत के प्रमुख जानकार प्रो. सी. राजा मोहन और मोनाको में भारत के पूर्व राजदूत जावेद अशरफ शामिल थे।

इसके अनुसार संगोष्ठी में वक्ताओं ने हाल के वर्षों में अमेरिका-चीन प्रतिद्वंद्विता पर चर्चा की।

यह प्रतिद्वंद्विता अंतरराष्ट्रीय संबंधों को प्रभावित करने वाला एक महत्वपूर्ण विषय बन गई है और इसके रणनीतिक, राजनीतिक, सैन्य एवं आर्थिक प्रभाव देखने को मिल रहे हैं।

संगोष्ठी में अमेरिका और चीन के बीच शक्ति एवं प्रभाव को लेकर बढ़ती प्रतिस्पर्धा, बढ़ती सुरक्षा चिंताओं, आर्थिक प्रतिस्पर्धा तथा तकनीकी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

भाषा पृथ्वी संतोष

संतोष


लेखक के बारे में