नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने शुक्रवार को जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनसे अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त करने की अपील की।
खेड़ा सुबह के समय जंतर मंतर पहुंचे और वांगचुक से मुलाकात की।
कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बृहस्पतिवार को सोनम वांगचुक से अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त करने की अपील करते हुए कहा था कि उनकी (वांगचुक की) चिंताएं कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों की भी चिंताएं हैं।
उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जारी रखेगी।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा था कि उनकी पार्टी पिछले दो महीने से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।
उन्होंने कहा था लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 17 जून को कोटा में यह मांग उठाई थी और वह शुक्रवार को देहरादून में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान भी इस मुद्दे को उठाएंगे।
भाषा हक प्रशांत
प्रशांत