राहुल की विफलताओं को छिपाने के लिए कांग्रेस नए बहाने तलाश रही: भाजपा

Ads

राहुल की विफलताओं को छिपाने के लिए कांग्रेस नए बहाने तलाश रही: भाजपा

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 11:25 PM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 11:25 PM IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को ‘भारतीयों को मताधिकार से वंचित करने का तरीका’ बताए जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी राहुल गांधी की विफलताओं को छिपाने के लिए ‘नए बहाने’ तलाशती रहती है।

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा कि गांधी और कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।

इससे पहले सोमवार को कांग्रेस ने दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में लोगों द्वारा गणना प्रपत्रों में दी गई जानकारी में विसंगतियों को लेकर 33.13 लाख से अधिक नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने मतदाताओं को जारी किए जा रहे नोटिस की सूची में दिवंगत अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय का नाम होने को लेकर एक आलोचनात्मक पोस्ट के जवाब में कहा, ‘वास्तव में यहां भारतीयों को मताधिकार से वंचित करने का एक तरीका अपनाया जा रहा है।’

भाजपा प्रवक्ता भंडारी ने कहा कि गांधी और कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘कल तक वे दावा कर रहे थे कि एसआईआर विपक्षी मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाने का एक तरीका है। अब वे कह रहे हैं कि भाजपा नेताओं को भी नोटिस मिल रहे हैं और पूछ रहे हैं कि भाजपा चुप क्यों है।’

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘सच्चाई यह है कि कांग्रेस राहुल गांधी की विफलताओं को छिपाने के लिए नए-नए बहाने तलाशती रहती है।’

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल