लोकसभा चुनाव 2019, राहुल गांधी ने चिदंबरम को सौंपी घोषणा पत्र कमेटी के चेयरमैन की जिम्मेदारी
लोकसभा चुनाव 2019, राहुल गांधी ने चिदंबरम को सौंपी घोषणा पत्र कमेटी के चेयरमैन की जिम्मेदारी
नई दिल्ली। कांग्रेस ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरु कर दी है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को चुनाव के मद्देनजर अलग-अलग कमेटियों की जिम्मेदारी तय कर दी। कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को पार्टी के घोषणा पत्र कमेटी का चेयरमैन बनाया है। इस कमेटी के संयोजक राजीव गौड़ा होंगे।
इसके साथ ही राहुल गांधी ने कोऑर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन एके एंटनी को सौंपी है। जबकि पार्टी से लंबे वक्त तक सस्पेंड रहे जयराम रमेश इस कमेटी के संयोजक होंगे। इसके अलावा पूर्व वाणिज्य मंत्री और आनंद शर्मा को पब्लिसिटी कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। इस कमेटी के संयोजक पवन खेड़ा होंगे।
यह भी पढ़ें : आतंकी घुसपैठ पर कसेगी नकेल, इलेक्ट्रॉनिक दीवार से सील होंगी 2000 किमी तक भारतीय सीमाएं
बता दें कि पिछले माह ही राहुल गांधी ने पार्टी में सांगठनिक स्तर पर बदलाव किए थे। कांग्रेस अध्यक्ष लोकसभा चुनाव के लिए 9 सदस्यीय कोर ग्रुप समिति, 19 सदस्यीय घोषणापत्र समिति और 13 सदस्यीय प्रचार समिति का गठन किया था।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


