कांग्रेस विधायक दिनेश गुंडू राव कोविड-19 से पीड़ित पाए गए

कांग्रेस विधायक दिनेश गुंडू राव कोविड-19 से पीड़ित पाए गए

कांग्रेस विधायक दिनेश गुंडू राव कोविड-19 से पीड़ित पाए गए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: September 27, 2020 9:34 am IST

बेंगलुरु, 27 सितंबर (भाषा) कर्नाटक कांग्रेस के नेता एवं विधायक दिनेश गुंडू राव ने रविवार को कहा कि वह कोविड-19 से पीड़ित हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं कोविड-19 से पीड़ित हूं। इसलिए 10 दिन के लिए पृथक-वास में रहूंगा। मैं अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपनी जांच कराएं और आवश्यक सावधानी बरतें।’’

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और वह लोगों की शुभकामनाओं के कारण जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

राव ने कल रात कर्नाटक विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लिया था।

कांग्रेस ने उन्हें हाल ही में तमिलनाडु, गोवा और पुडुचेरी मामलों का प्रभारी नियुक्त किया था।

भाषा शुभांशि नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में