Shashi Tharoor News: बांग्लादेशी क्रिकेटर को IPL से निकालने पर भड़के कांग्रेस सांसद, BCCI के फैसले पर कही ये बड़ी बात, जानें आप भी

Shashi Tharoor News: बांग्लादेशी क्रिकेटर को IPL से निकालने पर भड़के कांग्रेस सांसद, BCCI के फैसले पर कही ये बड़ी बात, जानें आप भी

Shashi Tharoor News: बांग्लादेशी क्रिकेटर को IPL से निकालने पर भड़के कांग्रेस सांसद, BCCI के फैसले पर कही ये बड़ी बात, जानें आप भी

Shashi Tharoor News | Image Source | IBC24

Modified Date: January 3, 2026 / 08:11 pm IST
Published Date: January 3, 2026 8:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया
  • शशि थरूर ने फैसले को निंदनीय बताते हुए खेल के राजनीतिकरण पर सवाल उठाए
  • बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों की घटनाओं के बीच यह विवाद और गहरा गया

नई दिल्ली: Shashi Tharoor News पड़ोसी बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों का सिलसिला थम नहीं रहा। एक के बाद एक कई ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। तो दूसरी ओर भारत में आईपीएल की टीम केकेआर के द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर को खरीदने को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। हालांकि बोर्ड ने आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया। इसी बीच कांग्रेस सांसद सांसद शशि थरूर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के इस फैसले की आलोचना की है।

Shashi Tharoor News शशि थरूर ने इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे निंदनीय बताते हुए कहा कि किसी क्रिकेटर को उसके देश की राजनीतिक स्थिति के कारण सजा देना गलत है। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी असहमति जताते हुए सवाल किया कि अगर यह खिलाड़ी किसी दूसरे धर्म से होता, तो क्या बीसीसीआई इसी तरह का फैसला लेता?

अपने पोस्ट पर शशि थरूर ने लिखा है कि ‘इस विषय पर अपने पुराने विचारों को दोहराते हुए कह रहा हूं। अब जबकि बीसीसीआई ने निंदनीय तरीके से मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर कर दिया है और अगर बांग्लादेश का वह खिलाड़ी लिटन दास या सौम्य सरकार होता तो? हम यहां किसे सजा दे रहे हैं। एक देश को, एक व्यक्ति को या उसके धर्म को? खेल का यह बेतुका राजनीतिकरण हमें कहां ले जाएगा?’

आपको बता दें कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बाद केकेआर की टीम ने मुस्ताफिजुर अपनी टीम में शामिल किया था। जिसके बाद लगातार सवाल खड़ा होना शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर लोग केकेआर के सह मालिक शाहरुख खान, बीसीसीआई और आईपीएल टूर्नामेंट पर सवाल उठा रहे थे। जिसके बाद बीसीसीआई ने केकेआर को निर्देश दिया कि वह 9.2 करोड़ रुपये में खरीदे गए इस खिलाड़ी को रिलीज करे।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।