Congress Protest On PM House: पीएम मोदी के आवास के बाहर कांग्रेसी सांसदों का धरना, राहुल-प्रियंका भी पहुंचे मौके पर, जानिए क्या है उनकी मांगे
Congress Protest On PM House: पीएम आवास के बाहर नारेबाजी कर रहे कांग्रेस के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
Congress Protest On PM House/Image Credit:X Handle
Congress Protest On PM House: नई दिल्ली: नीट परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस की तरफ से छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। इस लाठीचार्ज के विरोध में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को पीएम आवास तक विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस नेता पीएम आवास के बाहर धरना पर बैठकर जोरों-शोर से ‘प्रधानमंत्री इस्तीफा दो’ और ‘नरेंद्र मोदी डाउन-डाउन’ के नारे लगा रहे थे। कांग्रेस नेताओं ने युवा छात्रों पर हुए कथित अत्याचारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। वहीं, पुलिस ने नारेबाजी कर रहे कांग्रेस के कई नेताओं को हिरासत में लिया।
राहुल गांधी ने किया ट्वीट
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “हम कल युवा छात्रों के खिलाफ हुई बर्बरताओं का जवाब मांगने प्रधानमंत्री मोदी के घर तक मार्च निकालकर आए हैं। सरकार न तो जवाबदेही लेना चाहती है और न ही संसद में इस मुद्दे पर बहस करना चाहती है।” उन्होंने पीएम और गृह मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की और कहा कि सरकार भारत के युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रही है।
प्रदर्शन में शामिल है ये नेता
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, धरना देने वाले कांग्रेस नेताओं में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद प्रियंका गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, रणदीप सुरजेवाला समेत कई अन्य कांग्रेस सांसद और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल प्रधानमंत्री आवास के बाहर जमीन पर लेटकर विरोध जता रहे थे।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी धरने पर बैठ- पीएम आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं का धरना https://t.co/SN18PiHnh5
— IBC24 News (@IBC24News) July 21, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Jaiprakash Power Share Price: 20 रुपये इस वाले शेयर में अचानक आई जान, एक दिन में 8% चढ़ा भाव, मुनाफा देख निवेशक हो गए गदगद
- MP Police Promotion List: पुलिसकर्मियों को प्रमोशन का तोहफा, एक साथ 2017 ASI बने सब-इंस्पेक्टर, यहां देखें पूरी सूची
- Vijeta Dahiya Burger Video: ‘मैंने बर्गर क्यों खाया?’ वीडियो सामने आने के बाद भड़के विजेता दहिया, उनका जवाब हुआ वायरल

Facebook


