Congress candidate list for lok sabha: कांग्रेस के 16 उम्मीदवारों की सूची जारी, मनीष तिवारी चंडीगढ़ से लड़ेंगे चुनाव, अहमदाबाद ईस्ट से हिम्मत पटेल को टिकट
Congress candidate list for lok sabha: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 और नाम जारी किए, मनीष तिवारी चंडीगढ़ से और विक्रमादित्य मंडी से
Congress candidate list for lok sabha: नयी दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 16 और उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से उतारा गया है।
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को राज्य के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ अपना प्रत्याशी बनाया है।
विक्रमादित्य हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे हैं।
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की शनिवार शाम को यहां हुई बैठक में उम्मीदवारों की घोषणा की गई।


Facebook


