राजस्थान में कांग्रेस का राज्यव्यापी संगठन अभियान एक अप्रैल से होगा शुरू

राजस्थान में कांग्रेस का राज्यव्यापी संगठन अभियान एक अप्रैल से होगा शुरू

राजस्थान में कांग्रेस का राज्यव्यापी संगठन अभियान एक अप्रैल से होगा शुरू
Modified Date: March 23, 2026 / 10:13 pm IST
Published Date: March 23, 2026 10:13 pm IST

जयपुर, 23 मार्च (भाषा) कांग्रेस की राजस्थान इकाई ने सोमवार को घोषणा की कि एक अप्रैल से राज्यव्यापी संगठनात्मक अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत वार्ड और ग्राम पंचायत स्तर की इकाइयों को मजबूत किया जाएगा और नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सभी नवगठित ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों के वार्डों में अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे तथा जमीनी स्तर पर 21 सदस्यीय समितियों का गठन किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “30 दिवसीय संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान गांवों, वार्डों, ब्लॉकों और जिला मुख्यालयों में चलाया जाएगा ताकि पार्टी संगठन का विस्तार हो और जनता तक पहुंचा जा सके।”

डोटासरा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार शहरी निकाय और पंचायती राज चुनावों में देरी कर रही है तथा ओबीसी आयोग तथा परिसीमन से जुड़े मुद्दों को चुनाव टालने का आधार बना रही है।

उन्होंने बताया कि वह स्वयं और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली अप्रैल की शुरुआत से जिलों का दौरा करेंगे।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में