कांग्रेस राम मंदिर चढ़ावा मामले पर 50 शहरों में संवाददाता सम्मेलन आयोजित करेगी

कांग्रेस राम मंदिर चढ़ावा मामले पर 50 शहरों में संवाददाता सम्मेलन आयोजित करेगी

कांग्रेस राम मंदिर चढ़ावा मामले पर 50 शहरों में संवाददाता सम्मेलन आयोजित करेगी
Modified Date: July 9, 2026 / 09:47 pm IST
Published Date: July 9, 2026 9:47 pm IST

नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) कांग्रेस अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए 10 जुलाई से देशभर में संवाददाता सम्मेलनों की श्रृंखला शुरू करेगी।

इस दो दिवसीय अभियान में पार्टी के नेता सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ अपनी बात रखेंगे।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि भगवान राम के मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चुने गए और भाजपा-आरएसएस से जुड़े ट्रस्ट के सदस्यों पर चंदा-चढ़ावे की चोरी और घोटाले के गंभीर आरोप लगे हैं।

उन्होंने दावा किया कि इससे करोड़ों देशवासियों की धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंची है।

रमेश ने कहा कि जब न्यासियों का चयन मोदी सरकार ने किया था तो उनके कृत्यों की जिम्मेदारी भी सरकार की ही बनती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी ‘चुप्पी’ के जरिये जवाबदेही और जिम्मेदारी से नहीं बच सकते।

कांग्रेस महासचिव के अनुसार, इसी मुद्दे को लेकर पार्टी 10 जुलाई से देशभर में व्यापक जन-जागरण के लिए पत्रकार वार्ताओं की श्रृंखला शुरू करेगी।

उन्होंने बताया, ‘चंडीगढ़, जम्मू, लखनऊ, कानपुर, चेन्नई और कोयंबटूर सहित विभिन्न शहरों में पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता राम मंदिर चंदा-चढ़ावा से जुड़े कथित घोटाले, ट्रस्ट की जवाबदेही, प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी और केंद्र सरकार के कथित दोहरे मापदंडों को लेकर अपनी बात रखेंगे।’

उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों में यह अभियान 50 से अधिक शहरों तक विस्तारित किया जाएगा।

भाषा हक माधव अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में