तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने अपने नाती के लिए बनाई ‘पूरी’

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने अपने नाती के लिए बनाई ‘पूरी’

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने अपने नाती के लिए बनाई ‘पूरी’
Modified Date: July 9, 2026 / 11:08 pm IST
Published Date: July 9, 2026 11:08 pm IST

हैदराबाद, नौ जुलाई (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बृहस्पतिवार को अपने नाती के लिए रसोई में ‘पूरी’ बनाई।

अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद रेड्डी ने अपने नाती रियांश की नाश्ते में ‘पूरी’ खाने की इच्छा को पूरा किया।

रेड्डी ने बच्चे से पूछा कि उन्होंने जो बनाया है क्या वह उसके लिए पर्याप्त है, तब तीन वर्षीय बच्चे ने कहा कि उसकी नानी के लिए भी पूरी बनाई जानी चाहिए।

रेड्डी ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह खाना बनाते हुए और रसोई की स्लैब पर बैठे अपने नाती से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच नाती के लिए ‘पूरी’ बनाने में बिताए गए ये कुछ पल एक सुखद याद हैं।

रियांश, रेवंत रेड्डी की इकलौती बेटी का बेटा है।

भाषा देवेंद्र शोभना

शोभना


लेखक के बारे में