पर्यावरण मंत्री ने केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की 46वीं बैठक की अध्यक्षता की

पर्यावरण मंत्री ने केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की 46वीं बैठक की अध्यक्षता की

पर्यावरण मंत्री ने केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की 46वीं बैठक की अध्यक्षता की
Modified Date: July 9, 2026 / 10:45 pm IST
Published Date: July 9, 2026 10:45 pm IST

नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) की 46वीं बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने इस दौरान प्राधिकरण का ‘न्यूजलेटर’ जारी किया, जिसमें भारत के चिड़ियाघरों में संरक्षण प्रजनन, वन्यजीव स्वास्थ्य, वैज्ञानिक प्रबंधन और क्षमता विकास के क्षेत्र में हुई प्रमुख उपलब्धियों के बारे में बताया गया।

बैठक में चिड़ियाघरों के आधुनिकीकरण, नए चिड़ियाघर की स्थापना, आगंतुकों को बेहतर जानकारी देने, वैज्ञानिक योजना और बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े प्रस्तावों की भी समीक्षा की गई।

एक अधिकारी ने बताया, “भारत के चिड़ियाघरों को संरक्षण, शिक्षा और शोध के प्रमुख केंद्र बनाए रखने के उद्देश्य से यह बैठक की गई।”

भाषा जोहेब जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में