कांग्रेस भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पंजाब में रैली करेगी, राहुल गांधी भी होंगे शामिल

कांग्रेस भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पंजाब में रैली करेगी, राहुल गांधी भी होंगे शामिल

कांग्रेस भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पंजाब में रैली करेगी, राहुल गांधी भी होंगे शामिल
Modified Date: February 17, 2026 / 12:05 am IST
Published Date: February 17, 2026 12:05 am IST

चंडीगढ़, 16 फरवरी (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने सोमवार शाम यहां बताया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस पंजाब में एक रैली आयोजित करेगी, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

बघेल ने कहा कि रैली 28 फरवरी या एक मार्च को आयोजित होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि राहुल लोकसभा में और लोकसभा के बाहर भी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध कर रहे हैं और उन्होंने यह भी कहा कि वह पहले से ही किसानों से संबंधित मुद्दों को उठा रहे हैं।

बघेल ने कहा, ‘‘इस मुद्दे (भारत-अमेरिका व्यापार समझौते) पर लड़ाई पंजाब से शुरू होगी। एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी जिसमें राहुल और पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहेंगे।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राहुल गांधी को इस मुद्दे पर बहस करने के लिए कहने के सवाल पर बघेल ने कहा, ‘‘अमित शाह बहस करना चाहते हैं। हम वहां आएंगे। किसान आएंगे। आप समय और स्थान तय कर लीजिए।’’

भाषा गोला रंजन

रंजन


लेखक के बारे में