Chhattisgarh SDM Arrested: हत्या के आरोप में जेल भेजे गये SDM.. पुलिस ने चार आरोपियों को लिया है हिरासत में, पढ़ें क्या है पूरा सनसनीखेज मामला

Chhattisgarh SDM Karun Dahahriya Arrested: बलरामपुर में एसडीएम करुण डहरिया को ग्रामीण की हत्या मामले में गिरफ्तार कर कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेजा गया।

Chhattisgarh SDM Arrested: हत्या के आरोप में जेल भेजे गये SDM.. पुलिस ने चार आरोपियों को लिया है हिरासत में, पढ़ें क्या है पूरा सनसनीखेज मामला

Chhattisgarh SDM Karun Dahahriya Arrested || Image- IBC24 News File


Reported By: Arun Soni,
Modified Date: February 17, 2026 / 08:37 am IST
Published Date: February 17, 2026 8:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • हत्या आरोप में एसडीएम गिरफ्तार
  • पिटाई से ग्रामीण की मौत
  • कड़ी सुरक्षा में जेल भेजा गया

बलरामपुर: जिले के कुसमी के एसडीएम करुण डहरिया और उसके चार साथियों को हत्या के आरोप में पुलिस के कड़ी सुरक्षा के बीच जेल दाखिल कर दिया गया है। कल यानी सोमवार को पूरे दिन और रात भर राजपुर थाना हॉटस्पॉट बना रहा। (Chhattisgarh SDM Karun Dahahriya Arrested) हत्या के आरोपी एसडीएम करूण डहरिया और उनके चार साथियों को यहीं पर रखा गया था। देर रात को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें बाहर निकल गया और दो गाड़ियों में पहले कोर्ट ले जाया गया फिर वहां से जेल भेजा गया।

पिटाई से हुई थी ग्रामीण की मौत

गौरतलब है कि, अवैध माइनिंग के आरोप में एसडीएम करुण डहरिया और उसके 3 साथी ने मिलकर ग्राम पंचायत हंसपुर में 3 ग्रामीणों की बड़ी बेरहमी से पिटाई की थे। इस पिटाई में एक ग्रामीण की मौत हो गई है।

कड़ी सुरक्षा के बीच जेल दाखिल

एसडीएम को रविवार की रात से ही पुलिस ने अपने हिरासत में रखा था और सोमवार की रात उसे वह अन्य आरोपियों को नजर बंद रखते हुए घटना स्थल से लगभग 60 किलोमीटर दूर दूसरे थाने में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया था। (Chhattisgarh SDM Karun Dahahriya Arrested) पुलिस की टीम ने जब मामले में देर शाम को FIR किया तो कोई लॉ एंड आर्डर आउट ऑफ कंट्रोल ना हो इसको देखते हुए पुलिस की टीम में देर रात को तकरीबन 10:00 बजे आरोपियों को थाने से बाहर निकाला और तत्काल सिविल कोर्ट राजपुर लेकर गए। वहां से रामानुजगंज जेल पहुंचा दिया। इस मामले में यह देखा गया कि आरोपी एसडीएम मुंह छुपाते हुए नजर आए और पुलिस ने उन्हें मीडिया के सामने भी पेश नहीं किया था।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown