राहुल गांधी के नेतृत्व में विचारधारा की लड़ाई को मजबूती से लड़ेगी और जीतेगी कांग्रेस: गहलोत
राहुल गांधी के नेतृत्व में विचारधारा की लड़ाई को मजबूती से लड़ेगी और जीतेगी कांग्रेस: गहलोत
जयपुर, पांच मई (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का समर्थन करते हुए मंगलवार को कहा कि देश में मौजूदा राजनीतिक मुकाबला अब ‘विचारधाराओं की लड़ाई’ बन गया है।
गहलोत ने कहा, ‘राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस इस विचारधारा की लड़ाई को मजबूती से लड़ेगी और जीतेगी भी।’
उन्होंने एक बयान में कहा, ‘राहुल गाधी का कहना सही है कि ये लड़ाई विचारधारा की है। अब यह केवल राजनीतिक पार्टियों की बात नहीं है बल्कि देश की बात है।’
कांग्रेस को देश की जरूरत बताते हुये गहलोत ने आरोप लगाया कि ‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इतने संसाधन इकट्ठा कर लिए हैं कि अब कहां कौनसी विपक्षी सरकार कब तक चलेगी वह भाजपा तय कर रही है।’
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस इस विचारधारा की लड़ाई को मजबूती से लड़ेगी और जीतेगी।’
भाषा पृथ्वी
रंजन
रंजन

Facebook


