दोस्तों के साथ मिलकर ड्यूटी में तैनात आरक्षक ने खुलेआम छलकाया जाम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दोस्तों के साथ मिलकर ड्यूटी में तैनात आरक्षक ने खुलेआम छलकाया जाम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दोस्तों के साथ मिलकर ड्यूटी में तैनात आरक्षक ने खुलेआम छलकाया जाम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: September 11, 2019 12:48 pm IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों बीच सड़क पर खड़े होकर पुलिसकर्मी का शराब पीते हुए वीडियो शोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन एक बार फिर कटघरे में है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के एक जवान की तैनाती डीडीए ग्राउंड में आयोजित एक कार्यक्रम में हुई थी। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग खुलेआम शराब पी रहे थे। इसी दौरान वहां दिल्ली पुलिस का एक जवान वहां आ पहुंचा और वो भी जाम छलकाने लगा। इसी दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। फिलहाल मामले की जानकारी होने पर आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

Read More: महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल बीजेपी में शामिल

मिली जानकारी के अनुसार वीडियो विवेक विहार इलाके का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों विवेक विहार इलाके के डीडीए ग्राउंड में एक कार्यक्रम का अयोजन किया गया था। सुरक्षा के मद्देनजर यहां पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। मैदान के पास कुछ लोग शराब पी रहे थे। इसी दौरान वहां दिल्ली पुलिस का जवान कपिल वहां आ पहुंचा। देखा कि जो लोग शराब पी रहे थे वे उनके जान-पहचान वाले थे। इसके बाद कपील भी उनके शाथ शराब पीने लग गए।

Read More: घंटानाद आंदोलन के जरिए बीजेपी का आक्रोश, प्रदेश सरकार पर लगाया ये आरोप

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली पुलिस को कटघरे में खड़ा किया गया है। इससे पहले भी दो महिला पुलिस का एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में दोनों महिला पुलिस टिक-टॉक का वीडियो बना रहे थे। टिक टॉक वीडियो में दोनों महिला पुलिसकर्मी हरियाणवी गाने पर नाचती नजर आ रही थीं।

Read More: जूनियर जोगी को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज, तबीयत बीगड़ने के बाद अपोलो अस्पताल से किया गया रेफर…


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"