मानसून सत्र की रणनीति तय करने के लिए ‘इंडिया’ के घटक दलों ने बैठक की

Ads

मानसून सत्र की रणनीति तय करने के लिए ‘इंडिया’ के घटक दलों ने बैठक की

  •  
  • Publish Date - July 20, 2023 / 11:04 AM IST,
    Updated On - July 20, 2023 / 11:04 AM IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ के घटक दलों के नेताओं ने बृहस्पतिवार से आरंभ हुए संसद के मानसून सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति तय करने के लिए बैठक की।

सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कक्ष में आज सुबह हुई विपक्षी गठबंधन की बैठक में मणिपुर के विषय समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में खरगे के अलावा समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओब्रायन, जनता दल (यूनाइटेड) के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और कई अन्य नेता शामिल हुए।

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से आरंभ होकर 11 अगस्त तक चलेगा।

विपक्ष के 26 दलों ने अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कड़ी चुनौती देने के प्रयास के तहत मंगलवार को ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ नाम से नए गठबंधन की घोषणा की।

भाषा हक हक मनीषा

मनीषा