Contract Employee Regularization | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Contract Employee Regularization अपने हक और अधिकारों के लिए लंबे समय तक संघर्ष कर रहे सफाई कर्मचारियों को अब आखिरकार बड़ा तोहफा मिल गया है। दिल्ली नगर निगम की आम सभा की बैठक में 105 सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमित करने का फैसला लिया गया है। इससे जुड़ा प्रस्ताव सदन में पास हो गया है।
Contract Employee Regularization दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम की आम सभा की बैठक हुई। इस बैठक में कुछ अहम फैसले लिए गए। बैठक में तीन जगहों पर 500 किलोलीटर के प्रतिदिन क्षमता के तीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही नगर निगम के 105 सफाई कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का भी फैसला लिया ।
बैठक के दौरान नगर निगम ने 105 सफाई कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित कर दिया। दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली नगर निगम (MCD) पात्र सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी तरीके से जारी रखेगा, ताकि उन्हें स्थायी रोजगार के लाभ मिल सकें।
निगम के नेता सदन प्रवेश वाही ने बताया कि शास्त्री पार्क, आईपी एक्सटेंशन और लक्ष्मी नगर में 500 किलोलीटर की क्षमता के तीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण किया जाएगा। इसके जरिए निगम के 15 हजार से अधिक पार्कों व हरित क्षेत्रों में उपयोग होने वाले पानी की आपूर्ति इस एसटीपी के जरिए की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि यह निगम की महत्वपूर्ण पर्यावरणीय परियोजना है।