दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के राज्यों की कोरोना रिपोर्ट जारी की है जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में कोरोना के केस सबसे ज्यादा हैं। महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, गुजरात, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में कोरोना के केस ज्यादा आ रहे हैं।
इन राज्य़ों में औसतन 80.63 फीसदी नए केस हैं।
ये भी पढ़ें: प्रमोद सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री पद पर पूरे किए दो साल, लोगों का शुक्रिया …
छत्तीसगढ़ के ताजा आंकड़े इस प्रकार हैं—
छत्तीसगढ़ में बीते दिन 1066 कोरोना मरीज मिले
छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 20 हजार 783 संक्रमित
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 5 मरीजों की मौत
छत्तीसगढ़ में अब तक 3920 मरीजों की मौत
छत्तीसगढ़ में बीते दिन 286 मरीज डिस्चार्ज
छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 10 हजार 838 मरीज स्वस्थ
छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 6025
ये भी पढ़ें: ट्रैक की मरम्मत के कारण मेट्रो की ब्लू लाइन सेवा में विलंब
बता दें कि बीते दिन महाराष्ट्र में 25,833 और छत्तीसगढ़ में 1066 नए केस सामने आए हैं।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 25,833 नए मामले सामने आए हैं। 12,764 लोग डिस्चार्ज हुए और 58 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
कुल मामले: 23,96,340
कुल डिस्चार्ज: 21,75,565
सक्रिय मामले: 1,66,353
कुल मृत्यु: 53,138 pic.twitter.com/LHlBGqEm22
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2021
ये भी पढ़ें: कर्मचारियों की छुट्टी 5 अप्रैल तक रद्द, सभी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्…
भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 39,726 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,15,14,331 हुई। 154 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,59,370 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,71,282 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,10,83,679 है।