पूरे राज्य में बढ़ाया गया लॉकडाउन, दुकानें खुलने के समय में किया गया परिवर्तन, इस प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने किया ऐलान

पूरे राज्य में बढ़ाया गया लॉकडाउन, दुकानें खुलने के समय में किया गया परिवर्तन, इस प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने किया ऐलान

पूरे राज्य में बढ़ाया गया लॉकडाउन, दुकानें खुलने के समय में किया गया परिवर्तन, इस प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने किया ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: May 24, 2021 8:15 am IST

देहरादून। देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है।  देश के कई राज्यों ने लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है।  वहीं  उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में लागू कोरोना कर्फ्यू / लॉकडाउन को बढ़ाने का  फैसला किया है।  उत्तराखंड में कोरोना कर्फ़्यू का  एक जून तक बढ़ा दिया गया है। बता दें कि यहां कोरोना कर्फ़्यू 25 मई को समाप्त हो रहा था। कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकानें खुलने के समय में भी परिवर्तन किया गया है।

read more: जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से उत्पन्न हालात में धीरे-धीरे सुधार हो र…

    अब उत्तराखंड में  दुकानें सुबह 8 बजे से 11 बजे तक खुलेंगी। वही दुकानें खुलेंगी, जिसे कोरोना कर्फ़्यू में पहले से निर्धारित किया गया था।  शासकीय प्रवक्ता और मंत्री सुबोध उनियाल ने की कोरोना कर्फ़्यू बढ़ाने की पुष्टि की है।

read more: लॉकडाउन में मंत्रियों के घूमने पर भी लगी पाबंदी, इस राज्य सरकार ने जारी किए आ…

बता दें कि देश में एक दिन में कोविड-19 के 2,22,315 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,67,52,447 हो गई। पिछले 38 दिनों में एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम नए मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को इस बारे में बताया।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अद्यतन किये गये आंकड़े के अनुसार इससे पहले, देश में 16 अप्रैल को 24 घंटे में 2,17,353 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में संक्रमण से 4,454 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,03,720 हो गई।

read more: बाबा रामदेव ने डॉक्टरों पर दिया विवादित बयान लिया वापस, केंद्रीय स्…

आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी गिरावट आई है और अभी 27,20,716 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 10.17 प्रतिशत है।

देश में अब तक 2,37,28,011 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 88.69 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.14 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार गए। वहीं, 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।

read more: लॉकडाउन में मंत्रियों के घूमने पर भी लगी पाबंदी, इस राज्य सरकार ने जारी किए आ…

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 23 मई तक कुल 33,05,36,064 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 19,28,127 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 4,454 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 1,320 , कर्नाटक के 624, तमिलनाडु के 422 , उत्तर प्रदेश के 231, पंजाब के 192, दिल्ली के 189 , केरल के 188, पश्चिम बंगाल के 156, बिहार के 107 और आंध्र प्रदेश के 104 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 3,03,720 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 88,620, कर्नाटक के 25,282, दिल्ली के 23,202, तमिलनाडु के 20,468, उत्तर प्रदेश के 19,209, पश्चिम बंगाल के 14,364, पंजाब के 13,281 और छत्तीसगढ़ के 12,586 लोग थे।

read more: जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से उत्पन्न हालात में धीरे-धीरे सुधार हो र…

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

 

uttrakhand containment zone list uttrakhand uttrakhand containment zone uttrakhand uk containment zone uttrakhand uk lockdown uttrakhand uk lockdown news today uttrakhand uk lockdown news uttrakhand uk lockdown update uttrakhand uk lockdown today uttrakhand uk lockdown update today uttrakhand uk lockdown details uttrakhand uk lockdown news hindi today 2021 uttrakhand uk lockdown news today 2021 uttrakhand uk lockdown date 2021 uttrakhand uk lockdown news uttrakhand uk lockdown news live uttrakhand uk lockdown song dj remix uttrakhand uk lockdown news update today hindi uttrakhand uk lockdown news today live uttrakhand uk lockdown song uttrakhand uk lockdown 2021 uttrakhand uk lockdown news 2021 uttrakhand uk lockdown shadi tik tok uttrakhand uk lockdown shadi uttrakhand uk lockdown comedy uttrakhand uk lockdown news today live 2021 uttrakhand uk lockdown song dj uttrakhand uk lockdown tik tok video uttrakhand lockdown uttrakhand lockdown news uttrakhand lockdown news today uttrakhand lockdown date uttrakhand lockdown news today live uttrakhand lockdown again uttrakhand lockdown news 2021 uttrakhand lockdown update uttrakhand lockdown date 2021 uttrakhand lockdown march 2021 uttrakhand lockdown news uttrakhand lockdown latest news uttrakhand lockdown 2021 uttrakhand lockdown news today uttrakhand lockdown news 2021 uttrakhand lockdown news live uttrakhand lockdown news today in hindi uttrakhand lockdown samachar uttrakhand lockdown march 2021 uttrakhand lockdown today


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.