देश के इन 30 जिलों में हैं कोरोना के सबसे ज्यादा मामले, लॉकडाउन 4 में भी यहां नहीं मिलेगी कोई छूट…देखिए

देश के इन 30 जिलों में हैं कोरोना के सबसे ज्यादा मामले, लॉकडाउन 4 में भी यहां नहीं मिलेगी कोई छूट...देखिए

देश के इन 30 जिलों में हैं कोरोना के सबसे ज्यादा मामले, लॉकडाउन 4 में भी यहां नहीं मिलेगी कोई छूट…देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: May 17, 2020 8:38 am IST

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश में जारी लॉकडाउन 3.0 की मियाद आज 17 मई को खत्म हो रही है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आज किसी भी वक्त लॉकडाउन 4.0 की घोषणा हो सकती है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लॉकडाउन बढ़ाने का संकेत दे चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि लॉकडाउन 4 पूरी तरह से नया होगा। इसमें कई तरह के बदलाव और छूट दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: अब ऑयल टैंकर पलटने से 4 प्रवासी मजदूरों की मौत, 2 घायल बच्चों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

इस बीच ऐसे जिलों की लिस्ट सामने आई है जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं, इन जिलों को लॉकडाउन 4 में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी, इन तीस जिलों में कोरोना के कुल मरीजों की 80 फीसदी संख्या है। कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र पर बरपाया है, इस महामारी ने आर्थिक राजधानी मुंबई और आईटी हब पुणे को बुरी तरह से प्रभावित किया है।

ये भी पढ़ें: हैदराबाद से सैकड़ों छात्राओं की छत्तीसगढ़ में वापसी…

इसके अलावा ये वे जगह हैं जहां कोरोना के सबसे ज्याजा केसेज सामने आए हैं —
ग्रेटर चेन्नई,
अहमदाबाद,
थाने,
दिल्ली,
इंदौर,
कोलकाता,
जयपुर,
नाशिक,
जोधपुर,
आगरा,
तिरुवल्लुवर,
औरंगाबाद,
कुड्डालोर,
ग्रेटर हैदराबाद,
सूरत,
चेंगलपट्टू,
अरियालुर,
हावड़ा,
कुर्नूल,
भोपाल,
अमृतसर,
विल्लुपुरम,
वडोदरा,
उदयपुर,
पालघर,
बरहमपुर,
सोलापुर,
मेरठ,


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com