कोरोना वायरस: झारखंड में एक और व्यक्ति की मौत, संक्रमण के 144 नए मामले आए सामने

कोरोना वायरस: झारखंड में एक और व्यक्ति की मौत, संक्रमण के 144 नए मामले आए सामने

कोरोना वायरस: झारखंड में एक और व्यक्ति की मौत, संक्रमण के 144 नए मामले आए सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: January 12, 2021 6:25 am IST

रांची, 12 जनवरी (भाषा) झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जिसके बाद राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,048 हो गयी है।

राज्य में संक्रमण के 144 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,16,961 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग की सोमवार रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में एक और मरीज की मौत हो गयी। राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,048 हो गयी है।

इसके अलावा, राज्य में संक्रमण के पिछले 24 घंटों में 144 नये मामले सामने आए हैं, जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,16,961 हो गयी है।

झारखंड में अब तक 1,14,531 लोग संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 1,382 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 13,058 नमूनों की जांच की गयी, जिनमें से 144 लोग संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में से रांची में 71, पूर्वी सिंहभूम में 15 एवं धनबाद में 14 लोग संक्रमित पाये गये।

भाषा इन्दु सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में