अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 4,527 हुए

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 4,527 हुए

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 4,527 हुए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: November 15, 2020 5:31 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 15 नवंबर (भाषा) अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस संक्रमण के नौ और मामले सामने आने से संक्रमण के मामले बढ़कर 4,527 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया की संक्रमण के नौ नए मामलों में पांच लोगों ने यात्रा की है, वहीं संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के दौरान चार लोगों में संक्रमण का पता चला।

केन्द्र शासित क्षेत्र में 11 और लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जिन्हें मिलाकर संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 4,315 हो गई है।

यहां अब संक्रमण के 151 मामले हैं, वहीं 61 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

भाषा शोभना मानसी

मानसी


लेखक के बारे में