मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,046 हुई
मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,046 हुई
आइजोल,चार सितंबर (भाषा) मिजोरम में दो सुरक्षाकर्मियों सहित छह और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,046 हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि चार मामले आइजोल जिले और दो मामले कोलासिब जिले में सामने आए हैं।
उन्होंने कहा कि ट्रक चालकों सहित संक्रमित पाए गए सभी लोग दूसरे राज्यों से आए हैं।
अधिकारी ने कहा कि कुल 1,046 संक्रमितों में से 395 लोगों का इलाज चल रहा है। 651 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।
मिजोरम में अब तक 42,977 नमूनों की जांच हुई है।
भाषा शुभांशि माधव
माधव

Facebook


