अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,657 हुई

Ads

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,657 हुई

  •  
  • Publish Date - December 23, 2020 / 08:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

ईटानगर, 23 दिसंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में तीन सुरक्षाकर्मियों समेत पांच और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,557 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राज्य के सतर्कता अधिकारी डॉक्टर लोबसांग जाम्पा ने कहा कि दो नए मामले वेस्ट कामेंग से सामने आए हैं। तवांग, नामसाई और कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से एक-एक मामला सामने आया है।

उन्होंने कहा 10 और लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 16,379 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 222 है। अब तक कुल 56 रोगियों की मौत हो चुकी है।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश