CoronaVirus India Updates: भारत में कोविड-19 के 55,839 नये मामले, 702 और मौतें हुईं

CoronaVirus India Updates: भारत में कोविड-19 के 55,839 नये मामले, 702 और मौतें हुईं

CoronaVirus India Updates: भारत में कोविड-19 के 55,839 नये मामले, 702 और मौतें हुईं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: October 22, 2020 5:58 am IST

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) भारत में कोविड-19 के दैनिक नये मामलों की संख्या लगातार चौथे दिन 60,000 से नीचे रही। पिछले 24 घंटों में 55,839 नये मामले सामने आने से देश में संक्रमण के कुल मामले 77 लाख से अधिक हो गए, जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या 68 लाख के पार हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के 55,839 नए मामले सामने आने के साथ देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 77,06,946 तक पहुंच गयी, जबकि 702 और मौतें होने से देश में इस महामारी में मरने वालों की संख्या 1,16,616 तक पहुंच गई।

पढ़ें- जब आस्था अपरंपार हो.. मां दुर्गा का आशीर्वाद हो ..तो पूरा देश बंगालमय हो जाता है- प्रधानमंत्री मोदी

देश में कुल 68,74,518 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं, जिससे मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 89.20 प्रतिशत हो गई है, जबकि इस मामले में मृत्यु दर 1.51 प्रतिशत है।

कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार छठे दिन आठ लाख से नीचे रही।

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,15,812 है, जो कुल मामलों का 9.29 प्रतिशत है।

पढ़ें- गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन, CM भूपेश बघेल ने ट्व…

भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख का आंकड़ा पार कर गई थी।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देशभर में 21 अक्टूबर तक कुल 9,86,70,363 नमूनों की जांच की गई है। बुधवार को 14,69,984 जांच हुई हैं।

संक्रमण से हुई 702 नई मौतों में से 180 महाराष्ट्र में हुई हैं, जबकि कर्नाटक में 88, पश्चिम बंगाल में 64, दिल्ली में 47, छत्तीसगढ़ में 44, उत्तर प्रदेश में 41 और तमिलनाडु में 39 मौतें हुई हैं।

पढ़ें- कॉलेजों में अब 29 अक्टूबर तक ले सकेंगे प्रवेश, राज्…

देश में अब तक हुई कुल 1,16,616 मौतों में से 42,633 महाराष्ट्र में हुई हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 10,780, कर्नाटक में 10,696, उत्तर प्रदेश में 6,755, आंध्र प्रदेश में 6,508, पश्चिम बंगाल में 6,244, दिल्ली में 6,128, पंजाब में 4,060 और गुजरात में 3,660 मौतें हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें मरीजों में अन्य बीमारियां होने के कारण हुईं।

पढ़ें- जब आस्था अपरंपार हो.. मां दुर्गा का आशीर्वाद हो ..तो पूरा देश बंगालमय हो जाता है- प्रधानमंत्री मोदी


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.