ओडिशा में नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू

Ads

ओडिशा में नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू

  •  
  • Publish Date - November 14, 2025 / 08:33 AM IST,
    Updated On - November 14, 2025 / 08:33 AM IST

भुवनेश्वर, 14 नवंबर (भाषा) ओडिशा में नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ)-सह-नुआपाड़ा जिलाधिकारी मधुसूदन दास ने बताया कि पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। इसके बाद ईवीएम में डाले गए मतों की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि मतगणना के 26 चरण होंगे।

बीजू जनता दल के विधायक राजेंद्र ढोलकिया का आठ सितंबर को निधन होने के कारण यह उपचुनाव आवश्यक हो गया था।

नुआपाड़ा उपचुनाव में 83.45 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 11 नवंबर को देश में आठ सीट पर हुए उपचुनावों के दौरान सबसे अधिक मतदान रहा।

इस उपचुनाव में 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।

भाषा

सिम्मी गोला

गोला