राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के लिए मतगणना जारी

Ads

राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के लिए मतगणना जारी

  •  
  • Publish Date - September 14, 2026 / 08:59 AM IST,
    Updated On - September 14, 2026 / 08:59 AM IST

जयपुर, 14 सितंबर (भाषा) राजस्थान में 309 नगरीय निकायों के वार्ड पार्षदों के चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद सोमवार को मतगणना जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और इसके लिए व्यापक सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

राजस्थान के सभी 309 नगरीय निकायों के चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में नौ और 11 सितंबर को हुए थे। इन चुनावों में कुल 77 उम्मीदवार निर्विरोध पार्षद चुने गए, जिनमें 37 महिलाएं हैं। शेष सीट के लिए मतदान कराया गया था, जिनके मतों की गिनती सोमवार को की जा रही है।

राज्य में जिन 309 नगरीय निकायों के चुनाव की घोषणा की गई है, उनमें 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 200 से अधिक नगरपालिकाएं शामिल हैं। इन सभी निकायों में कुल 10,245 वार्ड हैं।

भाषा पृथ्वी

खारी

खारी